फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DDO 's servant Hostage looting

डीडीओ के नौकर को बंधक बनाकर लूटपाट

Fri, 04 Dec 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 04 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
DDO 's servant Hostage looting

गुरुवार की दोपहर जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) के आवास

विज्ञापन
में घुसे बदमाश उनके नौकर को बंधक बनाने के बाद लूटपाट कर फरार हो गए। किसी तरह आवास की चहारदीवारी फांदकर नौकर बाहर निकला और घटना चुनाव ड्यूटी करने गई डीडीओ को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची कचहरी चौकी पुलिस और फिंगर एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल की छानबीन की।

सिविल लाइंस इलाके में अपर पुलिस अधीक्षक के बगल में कई अधिकारियों के सरकारी आवास हैं। सबसे पहला आवास डीडीओ मिथलेश सचान का है। वह गुरुवार सुबह चुनाव ड्यूटी में भिटौरा ब्लाक गई थीं।

घर में उनका नौकर रामशरण मौजूद था। रामशरण के पास मोबाइल नहीं है। रामशरण ने बताया कि मैडम से शाम को खाने में क्या बनाना है, यह पूछने के लिए उनके दफ्तर टेलीफोन करने गया था।

वह फोन करके वापस आवास लौटा, तो उसने बाहर के कमरे का दरवाजा खुला देखा। जब अंदर गया तो दो बदमाश खड़े थे। उसने सोचा कि शायद मैडम ने किसी को कमरे की चाभियां देकर भेजा होगा।

बदमाशों से उसने पूछताछ करने की कोशिश की, तभी दोनों बदमाशों ने उसे बरामदे के दरवाजे केे अंदर बंद करके बंधक बना दिया। इसके बाद मैडम के कमरे से सारा माल लेकर बाहर के रास्ते से ही फरार हो गए।

रामशरण बरामदे के पीछे वाले रास्ते से आंगन की चहारदीवारी फांदकर निकला। इसकी सूचना पर डीडीओ ने डीएम से बातचीत की और घर लौटी। कचहरी चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह और फिंगर एक्सपर्ट की मौके पर पहुंची।

डीडीओ के कमरे की कुंडी काटी गई और अलमारी कालॉकर भी टूटा मिला। उन्होंने बताया कि बच्चे दिल्ली में पढ़ाई करते हैं। उन्हें फीस के लिए 70 हजार रुपये भेजने थे, जो घर पर रखे थे।

बदमाश रुपये और जेवरात ले गए। जेवरातों की कीमत करीब एक लाख बताई है। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed