{"_id":"5b22a72f4f1c1b214d8b65b9","slug":"daughter-and-son-in-law-killed-by-crushing-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रक से कुचलकर ससुर व दामाद की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर ससुर व दामाद की मौत
fatehpur
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार ससुर व दामाद को कुचल दिया। दामाद की मौके पर मौत हो गई। घायल ससुर ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। दोनों परिवार में गमी से होकर घर लौट रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
हुसैनगंज के सहिमापुर गांव में जयवीर सिंह उर्फ तिवारी सिंह (45) के भाई दलबीर की पत्नी नीशू की बीमारी से बुधवार को मौत हो गईं थी। लखनऊ से नीशू का शव पिता जुगराज सिंह अपने घर शांतिनगर लेकर पहुंचे थे। अंतिम दर्शन को जयवीर अपने तीसरे भाई बलबीर के ससुर रघुराज सिंह (50) निवासी हसनापुर थाना हुसैनगंज के साथ बाइक से शांतिनगर आए थे। यहां से देर रात रघुराज सिंह दामाद जयवीर को छोड़ने सहिमापुर जा रहे थे। बाइक सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास चौराहा पार कर रहे थे। तभी ट्रक कुचल कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। मौके पर जयवीर को मृत पाया गया। सिपाही दीपक कुमार ने रघुराज सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। परिजनों ने बताया कि बाइक चालक रघुराज सिंह हेलमेट लगाए थे। उनके सीने, हाथ, पैर कुचलने से मौत हुई है। जयवीर की ट्रक से कुचलने से मौत हुई है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। चालक ट्रक समेत भाग गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की गई है।
इनसेट
परिवार में मचा कोहराम
परिवार में 35 साल की निशा सिंह की मौत से सभी गमगीन थे। वह काफी दिनों से मायके में थी। हादसे में निशा सिंह के जेठ जयवीर की जान चली गई। एक परिवार में जेठ और भयाहू की मौतों से कोहराम मच गया। जयवीर सिंह ट्रक चालक थे। उनकी पत्नी मुन्नी देवी का रो-रो कर बदहवास हो गई। उनकी दो बेटियां नेहा, राधा और एक बेटा राज है। उधर, हादसे में जयवीर के चचेरे ससुर रघुराज की मौत से उनकी पत्नी पानी कुमारी व बेटों राजेंद्र, शैलेंद्र का हाल बेहाल हो गया।