{"_id":"5c34ef00bdec2256e517f5af","slug":"car-riders-firing-on-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने कारोबारी पर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों ने कारोबारी पर की फायरिंग
Wed, 09 Jan 2019 12:12 AM IST
gaurav gaurav
फतेहपुर
फतेहपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में नोकझोंक के बाद मंगलवार सुबह एक पक्ष के कार सवार लोगों ने कारोबारी की दुकान पर फायरिंग कर दी। मामला दो वर्गों के बीच का होने से पुलिस चौकन्ना हुई। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
जाफरगंज के भारतपुर निवासी शिवमूरत गुप्ता ने दस दिन पहले बहादुरपुर मोड़ पर मौरंग गिट्टी का कारोबार डाला है। शिवमूरत का कहना है कि बहादुरपुर गांव निवासी इकराम उल्ला उर्फ बन्ने खान का बेटा लल्लू सोमवार को दुकान के पास होटल में चाय पीने पहुंचा था। वहां जाति व वर्ग को लेकर दोनों में विवाद हुआ।
लोगों के बीच बचाव पर मामला शांत हुआ। शिवमूरत ने बताया वह मंगलवार सुबह दुकान खोल रहा था। तभी लल्लू का छोटा भाई नसीम उर्फ चुन्नू सुबह आठ बजे दुकान पर कार से पहुंचा। उसके साथ तीन अन्य लोग थे। बंदूक और अवैध असलहे लिए थे। उससे गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। वह जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने फायरिंग की।
विज्ञापन
खेत के रास्ते से गांव की ओर पहुंचा। तो उसका पीछा करते हुए फायर किया गया। हमलावरों ने करीब चार राउंड गोलियां चलाई है। गांव पहुंचने के बाद 100 नंबर में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। लल्लू मुर्गी फार्म हाउस संचालक है। थानेदार चिंरजीव मोहन ने बताया हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपी नसीम के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।