फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother-in-law including twenty injured in road accidents

सड़क हादसों में जीजा-साले समेत बीस घायल

Sun, 15 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Sun, 15 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law including twenty injured in road accidents
हेलमेट लगाने से बाल-बाल बचा घायल - फोटो : amarujala
 जिले में मार्ग दुर्घटनाओं में रविवार को बीस लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा निवासी बचोले अपने बड़े भाई की ससुराल कोरसम गांव गया था। वहां से साले अंकुर के साथ वापस अपने गांव लौट रहा था। बाइक सवार रेवाड़ी के पास मौरंग के ढेर से टकराने के बाद ये खाई में जा गिरे। वे हेलमेट नहीं लगाए थे। बचोले के सिर में चोट लगने से हालत नाजुक हो गई। शहर के गौतम नगर निवासी आरके मिश्रा अपने भांजे रवि मिश्रा के साथ बाइक से पटेल नगर आ रहे थे। बाइक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार आरके मिश्र घायल हो गए। गाजीपुर मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में गाजीपुर थाने के  बंवारा निवासी सुभाष और उसके दादा जगदेव बाइक सवार घायल हुए, वहीं दूसरी बाइक के सवार उदयवीर निवासी चुरियानी सामियाना घायल हुए। सदर कोतवाली क्षेत्र के मवइया गांव निवासी आनंद सिंह और शिवम श्रीवास्तव बाइक से रात को घर जाते वक्त जीटी रोड में कार की टक्कर से घायल हो गए। दोनों के सिर में चोट आई और कानपुर रेफर हुए।
विज्ञापन


असोथर थाना क्षेत्र के कठौता निवासी अजय कुमार बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हुए। मलवां थाना क्षेत्र के उमरापुर गांव निवासी प्रदीप पटेल अपने रिश्तेदार के शिवकुमार के साथ शहर आ रहे थे। बैरमपुर गांव के पास अचानक सामने आए युवक को बचाने के चक्कर में चालक शिवकुमार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा के पास बाइकों की भिड़ंत में थाना क्षेत्र के सुधवां निवासी मूलचंद्र की बेटी रिंकी अपने ब्राह्मणपुर गांव निवासी ममेरे भाई कमलेश के साथ बाइक से घर लौट रही थी। बाइक सवारों के अचानक मुड़ने पर मुराईनटोला निवासी विपिन और अमन की टक्कर हो गई। ये लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर निवासी अशोक किसी काम से लखनऊ बाईपास चौराहे पहुंचे थे। उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार के हेलमेट लगाए होने की वजह से सिर में चोट नहीं आई। बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर निवासी विनोद अपनी बाइक से फतेहपुर गए थेे। रविवार शाम लौटते वक्त समय मलवां थना क्षेत्र के सहली के पास मवेशी के अचानक सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वे हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, खागा प्रतिनिध के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी के पास हाईवे पर रविवार को ईंट लदी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से इनोवा कार बेकाबू होकर जा घुसी। ट्रैक्टर का पहिया ठीक कर रहे खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी पंकज सिंह, सत्येंद्र कार की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed