{"_id":"597639604f1c1ba2228b469a","slug":"bikers-gang-shed-a-bag-full-of-49-thousand-rupees-from-old-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने वृद्ध से 49 हजार रुपये से भरा बैग छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग ने वृद्ध से 49 हजार रुपये से भरा बैग छीना
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
लूट की शिकार सायरा बानो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। नगर की एसबीआई शाखा से रुपये निकाल कर पैदल लौट रहे पिता-पुत्री को बाइकर्स गैंग ने लूट लिया। नौबस्ता रोड पर पिता के हाथ से रुपयों वाला बैग झपट ले गए। लुटेरे बाईपास की ओर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पिता-पुत्री के साथ बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी मुख्तार की 15 साल पहले मौत हो चुकी। मुख्तार की पत्नी सायरा बानो मायके मांझखोर (ईंटगांव) में रह रही है। सायरा बानो ने बताया कि उसका अकाउंट खागा कस्बे की एसबीआई में हैं। वह पिता दमड़ी शाह के साथ दोपहर 12 बजे 49 हजार रुपये निकालने बैंक पहुंची। दोपहर एक बजे रुपये निकाल कर पिता को दे दिए। उन्होंने 49 हजार के साथ जेब के दो हजार बीस रुपये भी बैग में ही रख लिए। बैंक से वह दोनों पैदल गांव के रहने वाले शब्बीर से मिलने चल दिए। दोपहर करीब पौने दो बजे नौबस्ता रोड की मौरंग मंडी के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन लोग रुके और पीछे बैठे शख्स ने पिता के हाथ से रुपयाें भरा बैग छीन लिया। शोर सुन कुछ लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो धमकाते हुए तीनों बदमाश भाग निकले। कोतवाल अनिल राय ने बताया कि एफआईआर लिख ली गई है। पुलिस की टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन