फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bike rider rescued by villagers, robbers were caught, beaten and handed over to police

बाइक सवार को लुटने से बचाया, लुटेरे ग्रामीणों के हत्थे चढ़े

Thu, 05 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 05 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
bike rider rescued by villagers, robbers were caught, beaten and handed over to police

ग्रामीणों के साहस दिखाने से लूट का शिकार होते युवक बच गया। मारपीट कर बाइक सवार युवक को लूटने के बाद बाइक छीनने की कोशिश करते बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। जमकर बदमाशों को पीटने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम पूछताछ में बदमाशों ने अन्य वारदातों को अंजाम देना कुबूल किया है। मलवां थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी अमरजीत पुत्र पृथ्वीपाल बाइक से दोपहर को कस्बे आ रहा था।
विज्ञापन


बरौरा मोड़ पर बाइक सवार को एक बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने बाइक सवार को मारपीट करके जेब से रुपये छीन लिए।

इसके बाद बाइक छीनने की कोशिश करने लगे। तभी कुछ लोगों से भरी बोलेरो मौके पर पहुंची। बोलेरो को देखकर बदमाश खेतों की ओर भागने लगे।

पीछे से लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। उसी दौरान घेराबंदी करके तीनों बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। जमकर पिटाई के बाद बदमाशों को थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम दीपक दुबे पुत्र कृष्णदत्त निवासी सराएं थाना गाजीपुर, अरुण पांडेय पुत्र चंद्रभान निवासी तेहीपारा हथगाम और पिंटू सोनी पुत्र भाईचंद्र निवासी कोतवाली सदर कबूला है।

इसमें दीपक दुबे ने एक साल पहले हंसवा में बाइक सवार सर्राफ के  साथ लूटकांड को अंजाम दिया। वहीं एक पखवारे पहले पिंटू सोनी ने ओमरोहा थाना सुल्तानपुर घोष से आए एक व्यक्ति का सोने के जेवरात हड़प लिए थे।

मामला कोतवाली पुलिस ने रफादफा कर दिया था। बदमाशों के  पकड़े जाने की खबर पर क्राइम ब्रांच प्रभारी हेमंत भूषण मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिले में हुई अन्य वारदातों को लेकर बदमाशों से पड़ताल की है।  
 
इंसेट
शराब ठेकेदार को घायल किया
फतेहपुर। शहर के आवास विकास कालोनी अरुण जायसवाल शराब दुकानों के ठेके दार हैं। वह पक्का तालाब इलाके स्थित दुकान से कैश उठाने गए थे।

दुकान में शराब के नशे में दो युवकों से उनकी नोकझोंक हो गई। इसके बाद वह बाइक से वापस बाकरगंज आ रहे थे। तभी रास्ते में नोकझोक करने वाले लोगों ने बाइक सवार ठेकेदार घात लगाकर डंडे से हमला कर दिया।


इससे ठेकेदार अनियंत्रित होकर गिर गया। घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हमला करने वाले एक युवक को दबोच लिया। ठेकेदार ने आरोप लगाया घटना से समय हमलावरों के दूसरे साथी ने उसका बैग लूट लिया है। बैग में वसूली के 40 हजार रुपये होने की बात कही है। बाकरगंज चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। लूट का मामला गलत बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed