फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Beauty parlor operatives strike, Manglesutra Chhina

ब्यूटी पार्लर संचालिका से मारपीट, मंगलसूत्र छीना

Sat, 04 Mar 2017 12:25 AM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Beauty parlor operatives strike, Manglesutra Chhina
आरोपी के घर पहुंची ब्यूटी पार्लर संचालिका और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी दफ्तर के पास एक ब्यूटी पार्लर में घुसकर कुछ लोगों ने संचालिका से मारपीट की। आरोप है कि आरोपी मंगलसूत्र समेत कुछ सामान भी लूट ले गए। कोतवाली पुलिस तहरीर लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


रानी कालोनी मोहल्ला निवासी रामस्वरूप सोनी की पत्नी गीता का इलाके में ब्यूटी पार्लर है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के ही एक परिवार की महिलाएं 19 फरवरी को पार्लर आयी थीं। वे वहीं पर अपने कुछ कपड़े छोड़ गई थी। ब्यूटी पार्लर में शुक्रवार दोपहर दो महिलाएं एक पुरुष के साथ आईं। बताया कि उसने उनके कपड़े वापस किए। अचानक तीनों कपड़े को लेकर आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन


विरोध पर मारपीट की और मंगलसूत्र छीन लिया। पार्लर का भी कीमती सामान उठा ले गए। गीता ने बताया कि उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस जांच को आई तो भुक्तभोगी पुलिस को एक रिश्तेदार के घर ले र्गइं। बताया कि रिश्तेदार के माध्यम से ही आरोपियों का परिचय हुआ था। बाकी उनके बारे में वह कुछ नहीं जानती है। आरोपी इलाहाबाद के रहने वाले हैं। कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पक्ष को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed