फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   at gun point jewellery looted from jeweller

तमंचे के बल पर सर्राफ से गहनों भरा बैग लूटा

Mon, 05 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 05 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
at gun point jewellery looted from jeweller

गाजीपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम को दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे सर्राफ का गहनों से भरा बैग लूट लिया गया। घटना को अंजाम  पहली बार ऐसे अंदाज से दिया गया है, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई है।

विज्ञापन


सर्राफ के मोबाइल पर लुटेरों ने फोन किया और उसे अपना निशाना बनाया है।थाना क्षेत्र के खंसेनपुर गांव निवासी भोला सोनी की चकसकरन में सर्राफे  की दुकान है।
विज्ञापन


वह शाम को दुकान बंद करके वापस बाइक से घर जा रहा था। गांव से आधा किमी पहले बड़ागांव मछरिया के पास पहुंचा था, तभी उसके मोबाइल की घंटी बजने लगी। उसने बाइक रोक दी और मोबाइल रिसीव करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी चेहरे को मफलर से ढक कर आये बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ की कमर में तमंचा सटाकर जेवरातों से भरा बैग लूट लिया। बदमाशों ने सर्राफ को कुछ दूर तक दौड़ाया।

बाद में सर्राफ की बाइक से चाबी निकाल ली और फरार हो गये। पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि बैग में सौ ग्राम सोना, दो किलो चांदी के जेवरात थे, जो लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की कीमत के होते हैं।

हालांकि एसओ शिवमंगल सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। सर्राफ के पास जेब में दस हजार रुपये थे, जिसे बदमाशों ने नहीं लूटा है। पूछताछ पर तो लूट का ब्यौरा एक  लाख रुपये तक ही आ सका है।

टेंपो चालक से हजारों की लूट
अमौली(बिंदकी)। चांदपुर थाना क्षेत्र के केवलापुर गांव के पास अमौली से बरीपाल जा रहे टेंपो चालक दिनेश की गाड़ी रोकवाकर मानेपुर निवासी सैला, लल्लन आदि ने तंमचा लगाकर उसके पास से 6500 रुपये नगदी छीन लिया।


गाड़ी में बैठे बरीपाल निवासी इंद्रपाल, जसवंत ने लूटपाट कर रहे लोगों का विरोध किया तो उनको भी तंमचे की बटों से मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि मामला लूटपाट का नहीं बल्कि किराये के विवाद में मारपीट का है, जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed