फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Air Force jawan gets rushed to police custody

एयरफोर्स जवान को दबोचने पहुंची पुलिस से हाथापाई

Wed, 08 Mar 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Air Force jawan gets rushed to police custody
प्रतीकात्मक
कस्बे में रहने वाले दुष्कर्म के आरोपी एयरफोर्स जवान को दबोचने गई पुलिस को भीड़ का विरोध झेलना पड़ा। पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाकर भीड़ ने चौराहे पर जाम लगा दिया। इधर, पुलिस टीम खुद को घिरा देख वापस लौट गई, तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन



चांदपुर थाने के अमौली कस्बे के चांदनी गली में रहने वाले अनीस का बेटा महफूज हैदराबाद एयरफोर्स एकेडमी में नौकरी कर रहा है। गांव के एक फौजी ने एक साल पहले पुत्री के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, मारपीट का आरोप लगा कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। दस दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए महफूज छुट्टी पर आया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार को जहानाबाद में शादी कार्यक्रम में शामिल होने महफूज अपनी चाची नफीसा व बुआ बेबी के साथ बस से जा रहा था। अमौली चौकी इंचार्ज राजेश मौर्य ने जहानाबाद रोड में बेहटा खुर्द गांव के पास बस रुकवा कर महफूज को नीचे उतार लिया। उसे साथ लेकर चलने लगे। बस में बैठी चाची और बुआ पुलिस से भिड़ गईं। छीनाझपटी होने लगी। बस में बैठी अन्य सवारियों ने भी पुलिस का विरोध कर दिया। इस पर पुलिस ने महफूज को छोड़ने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन



जानकारी घरवालों को हुई तो भीड़ ने अमौली चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रभारी चिरंजीव मोहन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। काफी समझाने के बाद एक घंटे बाद पुलिस जाम खुलवा पाई। एसओ का कहना है कि एयरफोर्स जवान पर पिछले साल मार्च माह में मुकदमा दर्ज हुआ था। कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट भी है। भीड़ के विरोध के चलते जवान निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed