फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After death increased tension , Police deployed

मौत के बाद फिर बढ़ा तनाव, फोर्स तैनात

Wed, 21 Oct 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 21 Oct 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
After death increased tension , Police deployed
कोतवाली क्षेत्र के गांव छोटेलालपुर कंजरनडेरा में एक हफ्ते पहले हुई
विज्ञापन
मारपीट व पथराव में घायल वृद्धा की कानपुर में मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। वृद्धा की मौत से एक बार फिर गांव में तनाव बढ़ गया है। एहतियातन फोर्स लगा दी गई है।

बीते मंगलवार को गांव छोटेलालपुर कंजरनडेरा निवासी पिंकू की पत्नी रीता पर गांव के रामकुमार उर्फ बाबा ने छींटाकशी की थी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में गालीगलौच, मारपीट और पथराव हुआ था।

आरोप है कि तभी बाबा व उसके पुत्र विश्वनाथ, भतीजा अनिल पुत्र शिवकुमार , दामाद संजीव पुत्र बाबूराम आदि परिजनों ने पथराव कर घर पर हमला बोल दिया था।

पिंकू की दादी 60 वर्षीय लक्षो उर्फ लक्ष्मी पत्नी छेदालाल का सिर फट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। दूसरे पक्ष के रामकुमार की पुत्री पुष्पा के भी चोटें आईं थीं।

घायल वृद्धा को सीएचसी बिंदकी से हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया था। जिसकी कानपुर में इलाज के दौरान सोमवार रात मौत हो गई।

कोतवाल केके यादव ने बताया कि इस मामले पर दोनो पक्षों से रिपोर्ट दर्जकर वृद्धा को गंभीर रूप से घायल करने वाले चार नामजद अभियुक्तों में अनिल व विश्वनाथ को जेल भेज दिया गया था। फरार चल रहे दो की तलाश जारी है, उनको भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने पर मुकदमा भी तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed