फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Abusive victim kills victim without reconciliation

सुलह न करने पर दुष्कर्म पीड़िता को कुल्हाड़ी मारी

Sat, 14 Apr 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 14 Apr 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Abusive victim kills victim without reconciliation
कुल्हाड़ी
दुष्कर्म के मामले में सुलह न करने पर जेठ ने बहू पर शुक्रवार दोपहर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिला अस्पताल से महिला को कानपुर रेफर किया है। इधर, पुलिस ने जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।  
विज्ञापन


मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की 35 वर्षीय महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। करीब दो माह पहले आरोपी जेठ जेल से जमानत पर छूटकर आया। आरोप है कि महिला दोपहर को खेत में मूंग की फसल बोने गई थी। जेठ अपने तीन बेटों व गांव के फूलचंद्र के साथ पहुंचा।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि जेठ ने कोर्ट में सुलह का बयान देने का दबाव बनाया था। उसने जेठ की बात नहीं मानी। झूठी गवाही न देने की बात भी कही। इस पर जेठ और उनके लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। जेठ ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। कार्यवाहक एसओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का भी विवाद है। महिला खेत में मूंग लगा रही थी। खेत में आरोपी पक्ष ने अपना होने का दावा किया और उनमें झगड़ा हो गया। दुष्कर्म का मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed