{"_id":"58fcf96f4f1c1b974f8b491c","slug":"a-crane-crane-tire-burst-one-killed-two-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी क्रेन का टायर फटा, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी क्रेन का टायर फटा, एक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर।
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानगर हाईवे पर रविवार को पॉपुलर धर्मकांटा परिसर में एक खड़ी क्रेन का पिछला टायर खोलते वक्त ब्लॉस्ट हो गया। धमाके और दबाव से दूसरा टायर हवा में उड़ गया। टायर की टक्कर से सहचालक की मौत हो गई। क्रेन का चालक और दूसरा सहचालक गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
शहर के वर्मा चौराहा निवासी किशोर चंद्र पुरवार की पॉपुलर धर्मकांटा और क्रेन सर्विस का सुल्तानगर हाईवे पर कारोबार है। भारी भरकम मशीनों को उठाने वाली बीस टायरों की क्रेन मशीन का सुबह पिछला टायर सर्विस के लिए खोला जा रहा था। धर्मकांटा के मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि क्रेन चालक गोरखपुर कोतवाली निवासी विजय सिंह अपने सहायक गोरखपुर कोतवाली निवासी अर्जुन सिंह और देवरिया निवासी अनिल कुमार(25) से टायर खुलवा रहे थे।
अनिल देवरिया जिले के रुद्रकोट थानांतर्गत लक्ष्मीपुर में बटावा टोला निवासी सोमनाथ का बेटा था। एक नट खुलने को बचा था। तभी भीतर की ओर लगे टायर में ब्लास्ट हुआ। दबाव से दूसरा खुल चुका टायर हवा में उड़ा और अनिल को गंभीर घायल कर दिया। पास में खड़े विजय और अर्जुन भी उसकी चपेट में आ गए। अफरातफरी का माहौल हो गया। मैनेजर ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने तीनाें को रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते वक्त अनिल कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
क्रेन चालक और दूसरे घायल को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। मैनेजर ने बताया कि सहचालक अनिल की हादसे में हुई मौत की खबर उनके परिजनों को दी गई है। कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर आएगी तो उस पर कार्रवाई होगी। हादसा टायर फटने से होना बताया गया है।