फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   अग्निकांड में लाखों की संपति खाक

अग्निकांड में लाखों की संपति खाक

Mon, 15 Apr 2019 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
अग्निकांड में लाखों की संपति खाक
चौडगरा (फतेहपुर)। साइकिल दुकानदार के घर में आग लगने से करीब पांच लाख की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग घर के अंदर नए टायर ट्यूब के बंडलों में लगने से भड़की। परिवार में खाने पहनने को कुछ भी नहीं बचा है। राजस्व टीम मौके पर नुकसान का जायजा लेने पहुंची। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव निवासी मोहम्मद शहीद की चौराहे पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। उसका पुराना घर कच्चा है। घर के आंगन में छप्पर पड़ा था। उससे थोड़ी ऊंचाई पर बिजली तार था। रात लगभग दो बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। उनका बेटा मोईद और बहू रिजवाना अंदर सो रहे थे। वह आंगन के छप्पर में आग लगने से चीख पुकार मचाई। दोनों किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। घर के बाहर सो रहे दामाद अली
विज्ञापन


मोहम्मद और बेटी अनीसा बाहर, बहन रुबिया जागे। परिवार में हड़कंप मच गया। आग बुझाने को लोग प्रयास में जुट गए। पारिवारिक जान मोहम्मद छप्पर गिरने से गैस भरे जलते सिलिंडर को बाहर निकाला। हाथ में गीला कपड़ा बांधकर सिलिंडर बाहर निकाला गया। मिट्टी पानी डालकर आग बुझाई गई। उसके बाद पड़ोसी का नलकूप चलाकर आग बुझाई गई। सूचना के दो घंटे बाद दमकल पहुंची। पीड़ित मोहम्मद शहीद ने बताया कि तन के कपड़े छोड़कर सारा सामान जल गया है। बक्से, अलमारी, गेहूं, चावल, कपड़े, अलमारी, बिस्तर, बेड, चारपाई जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अलमारी में परिवार और बेटी अनीसा का जेवर रखा था। लाखों की ज्वैलरी में अलमारी में जलकर बेकार हो गई। उनका माल की खरीदादारी के लिए 25 हजार रुपया दुकान का रखा था। पचास हजार के नए टायर ट्यूब, चार मोबाइल एंड्रायड भी जला है। प्रधान मोहम्मद शमीम अहमद ने पांच हजार रुपए नकद देकर गृहस्थी का सामान का इंतजाम कराया है। सूचना पर लेखपाल अजीजुद्दीन मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट बनाई जा रही है। नुकसान काफी हुआ है।


सोनल का दो माह बाद निकाह
मोहम्मद शहीद का परिवार इन दिनों शादी की तैयारियों में जुटा था। शादी के सामान की खरीद फरोख्त भी चालू हो गई थी। घटना से परिवार की छत तक छिन गई है। कच्ची छत की धन्नियां लटक गई है। इस हालत में अग्निकांड का कहर परिवार पर बरपा है।









फोटो संख्या एवं परिचय
13- फाइल फोटो राधा
डीएनए रिपोर्ट से खुलेगा राधा के मौत का राज
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव छह से सात दिन पुराना निकला
- एक पखवारे से गायब है राधा
- नहर में मिले महिला के शव को लेकर उठे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी नहर पुल से बरामद महिला की मौत का राज डीएनए रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छह से सात दिन पुराना होने की पुष्टि हुई है। जबकि राधा एक पखवारे से गायब है। जिससे मौत की गुत्थी की उलझ गई है। पुलिस डीएनए रिपोर्ट, विसरा रिपोर्ट और स्लाइड रिपोर्ट आने के इंतजार में है।
असोथर थाने के बेरुई निवासी रामकुमार की बेटी राधा देवी (28) की जानिकपुर निवासी छेदीलाल की बेटी मनोज कुमार भुर्जी के साथ पांच साल पहले शादी हुई थी। राधा 27 मार्च की रात से गायब हो गई थी। नरैनी नहर पुल में शुक्रवार को शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव छह से सात दिन पुराना होना आया है। जिससे शव राधा का होने में संशय के हालात पैदा हो गए हैं। पुलिस राधा के परिजनों का डीएनए सैंपल लेकर मिलान के लिए लैब भेजेगी। पुलिस राधा के मोबाइल नंबर का सीडीआर खंगालने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहर में डूबने से महिला की मौत होना स्पष्ट हुआ है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत राधा की नहीं हुई तो दूसरी महिला कौन है यह सवाल उभरा है। परिजन शव राधा का होना बता रहे हैं। उनकी शिनाख्त के बाद ही शव का पुलिस ने राधा के नाम से पोस्टमार्टम कराया है। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद शव की स्थित साफ हो सकेगी। मामले की जांच शुरू की गई है।

फोटो संख्या एवं परिचय
3- उमरगहना में रोते बिलखते परिजन
आईटीआई छात्र की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
- ग्रामीणों ने पुलिस को एक घंटे शव को हाथ लगाने से रोका
- पुलिस हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी
- आशनाई के चलते लड़की पक्ष पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
अ।ल्लीपुर(फतेहपुर)। आईटीआई छात्र की शनिवार रात अपहरण के बाद हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। शव को कब्जे में लेने पुहंची पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। गांव के कोटेदार और उसके दो सालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। घटना मलवां थाने के उमरगहना गांव की है।

गांव निवासी राजेश उर्फ बोधा सोनकर चौकीदार है। उसका बेटा अंकित उर्फ गोरे सोनकर (20) आईटीआई का छात्र था। परिवार के लोग कानपुर घाटमपुर सजेती के मकरंदरपुर पोटरा गांव बेटी गोल्डी के बच्चे की छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर में राजेश और उसका बड़ा भाई कमल था। कमल ने बताया कि कोटेदार बाबूराम के घर में मुंडन संस्कार का आयोजन था। रामायण का कार्यक्रम भी चल रहा था। रात करीब आठ बजे अंकित को गांव के बाबूराम और उसके साले टीपू और गोपी निवासी कमासिन दरियापुर थाना चांदपुर घर में दावत खिलाने लेकर गए थे। अंकित के घर न लौटने पर परिजन देर रात तक खोजबीन में जुटे रहे। सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने अंकित का शव गांव किनारे तालाब के पास बबूल के पेड़ से लटकता देखा। पैर जमीन पर टिके थे। गले में गमछे की गांठ बंधी थी। दूसरा छोर पेड़ की डाल में बंधा हुआ था। कुछ दूरी पर खेत में बहे खून के धब्बे मिले। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को ग्रामीणों ने शव कब्जे में लेने से रोक दिया। सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा पहुंचे। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाई कमल ने बताया कि गांव के कोटेदार बाबूराम सोनकर की एक बेटी से भाई का प्रेम प्रसंग। पहले भी इस बात पर विवाद हो चुका है। वही लोग अंकित को दावत के बहाने से बुला ले गए। मर्डर के बाद गुमराह करने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। आरोपी पक्ष घर छोड़कर भाग निकला है। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed