{"_id":"5c2fae6abdec2256cd7e20e8","slug":"91546628714-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से भाई बहन की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से भाई बहन की हालत गंभीर
विज्ञापन
फतेहपुर। घरेलू सामान की खरीददारी करने जा रहे बाइक सवार भाई बहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल भाई की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों में घटना से कोहराम मच गया।
गाजीपुर थाने के वलीपुर गांव निवासी रामचरन का बेटा विवेक (25) बहन प्रिया को लेकर राधानगर बाइक से घरेलू सामान खरीदने जा रहा था। बिजली उपकेंद्र के पास ट्रक टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। समाजसेवी अशोक तपस्वी ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल विवेक के सिर में गंभीर चोट आई। उसकी बहन प्रिया का एक पैर कुचला है। दोनों की हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट को रेफर किया गया। प्रधान रामनेरश मौर्या ने बताया कि हैलट में इलाज के दौरान शाम को विवेक की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज कालिका प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। बाइक चालक के सिर में गंभीर चोट आई थी। हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच जाती।
फोटो संख्या एवं परिचय
37- जिला अस्पताल में घायल प्रिया
हादसे में भाई की मौत बहन की हालत गंभीर
- हेलमेट नहीं लगाए था बाइक सवार, बिजली उपकेंद्र के पास ट्रक ने मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो