{"_id":"5aca5c0a4f1c1b536b8b4673","slug":"91523211274-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग व्यापारी को घायल कर 35 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंग व्यापारी को घायल कर 35 हजार रुपये लूटे
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खागा (फतेहपुर)। कस्बा में रविवार रात एक रंग व्यापारी को घायल कर 35 हजार रुपये लूट लिए। वह तगादा लेकर घर लौट रहे थे। घायल हालत में परिजन ले गए।
कस्बा के गदाई मुहल्ला निवासी फूलचंद्र केसरवानी के बेटे शैलेश का रंग का कारोबार है। शैलेश ने बताया कि वह तगादा वसूलने के लिए दोपहर में ही खजुहा चले गए थे। रात लगभग सवा नौ बजे बाइक से अकेले लौट रहे थे। बैग में वसूली के 35 हजार रुपये रखे थे। बाईपास से कस्बा की ओर आते समय आरसीसी रोड है। वहीं सफेद अपाचे सवार तीन युवक अचानक आए और ओवरटेक कर बाइक रोक दी। जब तक वह कुछ समझ पाते पीछे वाले युवक ने उनके सिर में डंडा मार दिया। वह तेज चोट के चलते बाइक समेत गिर पड़े। इसी बीच आरोपी उतरा और रुपयों भरा बैग लेकर चंपत हो गया।
शैलेश ने तुरंत परिजनों को फोन पर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। परिजन पहुंचे और इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। कोतवाल एके राय का कहना है कि उनके पास किसी ने सूचना नहीं दी है। यदि घटना हुई है तो 100 नंबर पर तुरंत बताना चाहिए।