फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   चालक को फेंककर ट्रक लूट ले गए बदमाश

चालक को फेंककर ट्रक लूट ले गए बदमाश

Tue, 30 Jan 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
चालक को फेंककर ट्रक लूट ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कोलकाता से अहमदाबाद जा रहे ट्रक के चालक को बेहोश करके बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए। पुलिस को चालक बेहोशी हालत में बांदा टांडा हाईवे मार्ग पर मिला। मंगलवार को अर्द्धबेहोशी हालत में चालक ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस सीएचसी में उससे पूछताछ में जुटी है।

ट्रक चालक बिहार प्रांत के छपरा जिले का अजय राय है। वह कोलकाता से अहमदाबाद के लिए दवाओं का पाउडर लेकर राष्ट्रीय राज्य मार्ग दो पर सोमवार को कोतवाली-मलवां थाना क्षेत्र के बीच पहुंचा था। बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे रोककर नशीला पदार्थ सुंघाकर चालक को बेहोश कर दिया। ट्रक समेत उसे लेकर बांदा टांडा हाईवे की ओर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


हुसैनगंज थाने के देवरी मोड़ के पास बेहोश चालक को फेंक कर फरार हो गए। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस ने चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। हुसैनगंज सीएचसी में इलाज के दौरान होश आने पर घटना बताई। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि पूरी तरह से चालक होश में नहीं आ सका है। उससे बुधवार को पूछताछ की जाएगी और ट्रांसपोर्ट मालिक से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed