फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मौरंग खदान में फायरिंग मारपीट

मौरंग खदान में फायरिंग मारपीट

Mon, 29 Apr 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
मौरंग खदान में फायरिंग मारपीट
असोथर (फतेहपुर)। रामनगर कौंहन मौरंग खदान में शनिवार की रात करीब 11 बजे चार लग्जरी वाहनों में सवार दबंगों ने हमला किया। खदान में घुसने का विरोध किए जाने पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस कार सवारों को थाने ले गई। जिसके बाद पूरे दिन पक्षों के बीच पंचायत चली। खदान में रात को कई घंटे संचालन कार्य बाधित रहा है। आरोपी पक्ष मछली कारोबारी हैं। एक पक्ष डीएम से खनन की जगह में सीमांकन कराने और एसपी के पास एफआईआर कराने की मांग लेकर पहुंचा है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक असोथर थाने के यमुना मौरंग खदान में चार लग्जरी वाहन में करीब दो दर्जन लोग पहुंचे। खदान संचालक के कर्मियों ने बैरियर रास्ते में घुसने से रोका। तभी नोकझोंक के दौरान असलहे निकाल फायरिंग की गई। घटना की सूचना पर हड़कंप मच गया। एसओ हेमराज सरोज फायरिंग की सूचना पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर हमलावर नहीं मिले। पुलिस वापस लौट आई। उधर, खदान संचालक राजेश द्विवेदी ने बताया कि खदान में मारपीट और फायरिंग की गई। जबरन खनन कार्य बंद करा दिया। उन लोगों ने खुद को मछली ठेकेदार बताया। खनन की जगह पर मछलियों का शिकार किए जाने की बात कही। उनके पास पांच छह असलहे मौजूद थे। चुनाव की वजह से खदान के सारे असलहे प्रशासन के पास जमा है। इलाकाई पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खनन क्षेत्र का पैमाइश के बाद आवंटन हुआ है। इस तरह से दबंगई की जा रही है। जिसकी शिकायत डीएम से की गई है। उधर, एसपी से दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। एसओ ने बताया कि मौके पर आरोपी पक्ष नहीं मिला। जानकारी किए जाने पर मछली ठेकेदार पक्ष के आने का पता लगा। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौरंग खदान में फायरिंग, मारपीट
- पुलिस मौके पर पहुंची, धरपकड़ के बाद छोड़ा
- दोनों पक्षों के बीच समझौते की चली पंचायत
- डीएम, एसपी से मिलने पहुंचा खदान संचालक
अमर उजाला ब्यूरो



दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत
फतेहपुर। दो महिलाओं की संदिग्ध हालात मौत हो गई। परिजनों ने जहरीले कीड़े काटने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मोहन की पत्नी श्यामकली (67) की घर में सो रही थी। परिजनों के मुताबिक सर्प के काटने से हालत बिगड़ गई थी। बिंदकी सीएचसी में इलाज कराने लेकर पहुंचे थे। इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, खखरेरू थाना क्षेत्र के मटिहा गांव निवासी रामपाल की पत्नी समरकली (47) को खेत में अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सर्प काटने से मौत होना बताया है।
ब्यूरो
--------------------------------------------------
--------------------------------------------
----------------------------------------------------
फोटो संख्या एवं परिचय
16- दुर्घटना के बाद कार छोड़कर भागे सवार
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
- दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से रविवार शाम बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई व हीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र बीबीपुर रामलखन का बेटा गोरे (28) रिश्तेदार बाबूलाल का बेटे वीरेंद्र (26) के साथ जोनिहा किसी काम से गया था। बाइक सवार वापस घर लौट रहे थे। मलवां थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव के पास बाइक सवारों को सामने से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर दूर गिरे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। चालक गोरे के सिर में गंभीर चोट आई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। 100 नंबर में सूचना दी। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डाक्टर ने गोरे को मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र को भर्ती किया गया है। चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कार को चौकी में खड़ा कराया गया है। कार छोड़कर चालक मौके से भाग निकला है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed