फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   अफालोअप

अफालोअप

Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अफालोअप
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की हत्या गला दबाकर की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है। पुलिस जांच में खास तथ्य नहीं जुटा पाई है। पुलिस ने पिंकी के दूसरे रिश्तेदारों और करीबी लोगों की धरपकड़ शुरू की है।
विज्ञापन


किशनपुर थाना क्षेत्र के मंडौली गांव निवासी धर्मेंद्र की बेटी पिंकी की तीन माह पहले रायपुर भरसौल के मजरे अर्जुनपुर रेवाड़ी निवासी रामऔतार के बेटे रामवीर से शादी हुई थी। रक्षाबंधन के बाद 27 अगस्त को ससुराल आई थी। वह सोमवार की शाम जेठानी के साथ जंगल गई थी। जेठानी अकेले घर लौटी थी। खेत में मंगलवार को पिंकी
विज्ञापन


का शव बरामद हुआ था। मायके पक्ष ने जेठानी पर आशनाई के चक्कर में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जेठानी, जेठ, सास, ससुर से पूछताछ कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाक की हड्डी टूटना व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट सामने आई है। थानेदार हेमराज सरोज ने बताया कि मुह दबाने से नाक की हड्डी टूटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर हत्यारोपियों ने पिटाई की। उसके बाद मुह दबाकर हत्या कर दी। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है। वह हत्या करना नहीं कबूल रहे हैं। परिजनों व मृतका के मोबाइल की काल डिटेल, लोके शन की छानबीन करने में पुलिस जुटी है।

मुंह दबाकर नवविवाहिता की हुई थी हत्या
परिवार के तीन सदस्यों से पूछताछ में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed