फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पिटाई से युवक मरणासन्न, कानपुर रेफर

पिटाई से युवक मरणासन्न, कानपुर रेफर

Wed, 22 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से युवक मरणासन्न, कानपुर रेफर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फ तेहपुर। नलकूप में सोते युवक को रविवार रात अगवा कर असलहों की बट से पीटकर मरणासन्न कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कराया। आरोप पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भट्ठा कारोबारी पर लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने मामले की मंगलवार को सीओ सिटी से शिकायत की। पुलिस छानबीन कर रही है।


हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां रहिमालन का पुरवा निवासी अवतार सिंह का पुत्र राहुल (22) रात को गांव किनारे नलकूप में सो रहा था। अवतार सिंह का आरोप है कि नलकूप से ही पांच लोग उसे अगवा कर ले गए थे। चार सौ मीटर दूर गोपाल रैदास के खेत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह उर्फ बाबा खड़े थे। उनके साथ मुलायम सिंह व तीन अन्य लोग असलहों व लाठी डंडे से लैस खड़े थे।
विज्ञापन



मुलायम सिंह ने रायफल की बट से पिटाई की। पिटाई के दौरान बेहोश होने पर मरा जानकर छोड़कर चले गए। उसके हाथ से सोने की अंगूठी और जेब से धान बेचने की रकम लूटकर फरार हो गए। अवतार सिंह ने बताया कि वह कई साल राजेंद्र सिंह के भट्ठे का मुनीम था। लेनदेन के विवाद में एक साल पहले काम छोड़ दिया था। अब वह मलवां इलाके के एक भट्ठे में काम करता है। घटना की रात बांदा भट्ठे के काम से गया था। उसे परिवार के लोगों ने मोबाइल पर सूचना दी थी और घायल बेटे को जिला अस्पताल से रेफर किए जाने पर कानपुर हैलट लेकर गए। बेटे ने होश आने पर आपबीती बताई है। उधर, राजेंद्र सिंह का कहना है कि मुनीम पर तीन लाख का बकाया है। इसे लेकर मुनीम से रुपयों की मांग की जाती है। उसके बेटे से मारपीट किए जाने का कोई मतलब नहीं होता है। आरोप गलत लगाए जा रहे हैं। रुपए लौटाने न पड़े इसके लिए षड्यंत्र रचा है। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल करा दिया था। दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का मामला है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत पांच पर लगाए आरोप
-पुलिस की जांच में पक्षों के बीच लेनदेन का विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed