फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   तमंचे की बट मार महिला की चेन छीनी

तमंचे की बट मार महिला की चेन छीनी

Sun, 22 Oct 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
तमंचे की बट मार महिला की चेन छीनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सत्संग में जा रही महिला के सिर पर तमंचे की बट मारकर बाइक सवार लुटेरे डेढ़ तोले सोने की चेन लूट ले गए। इस दौरान महिला ने लुटेरों से संघर्ष भी किया। छानबीन के दौरान पुलिस को एक जगह बाइक सवार लुटेरों का सीसीटीवी फुटेज मिला है।

शहर के आवास विकास मोहल्ला निवासी विनोद वाजपेयी व्यापारी हैं। उनकी पत्नी अमिता सुबह करीब आठ बजे रानी कालोनी रोड ब्रह्मकुमारी आश्रम के सत्संग में जा रही थी। विधायक करन सिंह पटेल के आवास के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरे आए पीछे से उनके गले में पड़ी सोने की चेन पर झपट्टा मारा।
विज्ञापन


चेन नहीं टूटी, इसी दौरान अमिता ने लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। इस पर लुटेरा मारपीट करने लगा। अमिता उसकी टीशर्ट खींची तो फट गई। इस पर लुटेरे ने उनके सिर पर तमंचे की बट मार दी और उनकी चेन तोड़ ली। भागने के दौरान लुटेरों की बाइक का पहिया नाली में चला गया। काफी देर प्रयास के बाद बाइक का पहिया निकला तो लुटेरे आबूनगर की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब इलाकाई लोग छत से देख रहे थे, लेकिन किसी ने महिला की मदद नहीं की। अमिता ने बताया कि बाइक चलाने वाला बदमाश हेलमेट लगाया था। पीछे बैठने वाला कैप लगाए थे, उसने पिट्ठूू बैग भी ले रखा था।


करीब बीस मिनट बाद शोर सुनकर अमिता के रिश्तेदार पहुंचे। सूचना पर सीओ सिटी केडी मिश्रा, कोतवाल सुनील कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज इजहार अहमद पहुंचे। घायल महिला का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

19- सीसीटीवी कै मरे में कैद बाइक सवार बदमाश।

तमंचे की बट मार महिला की चेन लूटी
अकेली महिला ने लुटेरों से बीस मिनट किया संघर्ष
पुलिस ने लुटेरों को सीसीटीवी फुटेज में खंगाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed