फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   साल भर बाद मायके लौटी महिला ने दे दी जान

साल भर बाद मायके लौटी महिला ने दे दी जान

Sun, 13 Aug 2017 11:15 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
साल भर बाद मायके लौटी महिला ने दे दी जान
एक साल बाद मायके लौटी महिला ने दी जान
विज्ञापन


फतेहपुर। थरियांव इलाके में ससुराल से चले जाने के एक साल बाद मायके लौटीं रामदुलारी(30) ने परिजनों की उपेक्षा का शिकार होने पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

रामदुलारी थरियांव थाने के मौलवीपुर गांव के प्यारेलाल की बेटी थीं। रामदुलारी की शादी करीब दस साल पहले असोथर थाने के खदरा गांव में हुई थी। एक बेटा शुभम (6) व बेटी खुशी (4) है। यह करीब एक साल पहले अचानक ससुराल से लापता हो गई थीं। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन


यह अचानक शनिवार को मायके पहुंचीं। मायके पक्ष के लोग ससुराल जाने के लिए दबाव बनाने लगे। यह ससुराल जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं। कई घंटे तक गांव में घूमती रहीं। शाम को बेहोशी की हालत में ग्रामीणों ने इन्हें पीपल के पेड़ के नीचे पड़े देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन हालत गंभीर देखकर नर्सिंग होम ले गए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाने के एसआई रामसनेही यादव जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत में पता चला है कि मायके पक्ष के लोग रामदुलारी को स्वीकार नहीं कर रहे थे। वह कुछ देर तक गांव में भटकती रहीं। इसके बाद आत्महत्या कर ली।


प्यारेलाल ने दामाद का नाम बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने रामदुलारी के संदिग्ध हालात में आत्महत्या करने की तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

- दो बच्चों को छोड़कर ससुराल से चली गई थी, मायके वालों ने घर में घुसने से था रोका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed