{"_id":"598764da4f1c1b8d448b4933","slug":"71502045402-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से मोबाइल पर फटकारा तो पत्नी ने दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई से मोबाइल पर फटकारा तो पत्नी ने दे दी जान
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई से मोबाइल पर फटकारा तो पत्नी ने दे दी जान
फतेहपुर। दुबई से मोबाइल पर पति की डांट से नाराज होकर पुष्पा देवी(35) ने शनिवार की रात जहर खा लिया। इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गांव निवासी राजकरन दुबई में शटरिंग का काम करते हैं। इनकी पत्नी पुष्पा देवी बेटे लकी (8) और हर्ष(6) के साथ रहती हैं। घर में ससुर कल्लू, सास कौशल्या, जेठ रामकरन, जेठानी सावित्री व जेठ की बेटी मीरा भी रहती है। पति राजकरन ने बताया कि लकी शनिवार को सीढ़ियों से गिर पड़ा था। इसी बात पर पत्नी को मोबाइल पर रात में डांट दिया था। इससे नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
परिजन उसे अस्पताल लेकर गए थे। चार घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। वह घटना की खबर पर छुट्टी लेकर हवाई जहाज से आया है। पुष्पा के मायके बकेवर थाने के बरिगवां से आए भाई योगेंद्र ने बताया कि बहन की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित करते थे। उसे हर बात में ताने देकर मारपीट करते थे। इसी प्रताड़ना के कारण उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
एसओ अनूप सिंह ने बताया कि पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी समेत छह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगाया, बेटे के सीढ़ी से गिरने पर पति ने लगाई थी फटकार
अमर उजाला ब्यूरो