फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बीच से टूटकर किसान पर गिरा बिजली का तार, मौत

बीच से टूटकर किसान पर गिरा बिजली का तार, मौत

Mon, 22 Apr 2019 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
बीच से टूटकर किसान पर गिरा बिजली का तार, मौत
हथगाम (फतेहपुर)। खंभे से घर के लिए जोड़ा गया बिजली का तार रविवार दोपहर बीच से टूटकर किसान के पर गिर पड़ा। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और मौत हो गई। बचाने में पत्नी भी झुलस गई। पीएचसी में इलाज हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


हथगाम थाने के अबदुल्लापुर गांव निवासी राजाराम के बेटे सुरेश सिंह यादव(45) किसान थे। खेत जाने के लिए दोपहर लगभग तीन बजे घर से निकले। दरवाजे के पास पहुंचे ही थे कि तार बीच से टूटकर उनके ऊपर गिर गया। वह खंभे से लटक रहे तार की करंट की चपेट में आ गए। चीख सुनकर पत्नी सतरूपन दौड़कर पहुुंची। पति का
विज्ञापन


हाथ पकड़ कर करंट से बचाने की कोशिश की। वह भी करंट से चिपक गई। ग्रामीणों ने लाठी के सहारे से तार को हटाकर दूर फेंका। दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी को भर्ती कर इलाज चालू किया। हालांकि सतरूपन की हालत में जल्द सुुुधार आ गया। परिजनों ने बताया कि किसान के दो बेटे अनुपम, दुर्गेश हैं। इसमें बड़ा बेटा नाबालिग है। किसान को ससुराल कौशांबी में रिश्तेदार के घर बारात जाना था। थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या एवं परिचय
17- पीएचसी में लगी ग्रामीणों की भीड़
16- पति को बचाने में झुलसी पत्नी सतरूपन

किसान पर गिरा बिजली का तार, मौत
- बचाने में पत्नी गंभीर रूप से झुलसी
- खेत जाते समय घर के दरवाजे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो



पुलिस की शह पर चल रहा जुआरखाना
- एसपी को इलाकाई लोगों ने भेजा शिकायती पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेरुईहार इलाके में जुआरखाना संचालित हो रहा है। इलाकाई लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बेरुईहार गांव के पांच लोगों ने एसपी कैलाश सिंह को शिकायती पत्र भेजा है। ग्रामीणों का आरोप गांव का एक व्यक्ति का घर के बगल में बड़े पैमाने में जुआ का अड्डा चलवाता है। यहां शहर और आसपास इलाके से तमाम जुआरी पहुंचते हैं। उनके वाहनों को व्यक्ति अपने घर में खड़ी कराता है। शिकायत में एक टीम के सिपाही का नाम भी दिया है। उस सिपाही पर दस हजार रुपये की माहवारी जुए की फड़ से वसूली का आरोप है। जुआ के संचालन में पुलिस का संरक्षण है। इलाके के लोग बाहरी और नशे में लोगों के आने जाने से परेशान हैं। विरोध करने पर ग्रामीणों से अपशब्द बोलता है। जुआ का संचालन शाम से रात तक होता है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अड्डे के बारे में सटीक जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed