फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बरातियों से भरी स्कार्पियो पलटी, पांच घायल

बरातियों से भरी स्कार्पियो पलटी, पांच घायल

Mon, 25 Feb 2019 08:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
बरातियों से भरी स्कार्पियो पलटी, पांच घायल
जहानाबाद। छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर जिंदा जल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कानपुर जिले के नवाबगंज निवासी खलील का बेटा हबीब (38) दस साल से यहां जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला रजियौड़ा में नबी के मकान में किरायेदार था। मजदूरी कर जीवन यापन करता था। सोमवार को कस्बे के मलिकपुर जुलहटी निवासी भूरे बावर्ची के मकान की छत में कार्य कर रहा था। छत के ऊपर से कुछ ऊंचाई से हाईटेंशन लाइट गुजरी है। कार्य के दौरान चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मजदूर के घर में पत्नी सज्जन खातून, बेटी गुलाना(15), बेटा मशीर(14), खतीब(13) अल्तमश(12) हैं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का कहना है कि अभी किसी ने मामले में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- 17- रोते-बिलखते परिजन
एचटी की चपेट में
मजदूर जिंदा जला
- पड़ोसी के घर की छत पर कर रहा था मजदूरी
अमर उजाला ब्यूरो









18- हानाबाद विद्युत कार्यालय के पास क्षतिग्रस्त स्कार्पियो

बरातियों से भरी स्कार्पियो पलटी, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
जहानाबाद। वैवाहिक कार्यक्रम से रविवार की रात लौट रहे बरातियों की स्कार्पियो जहानाबाद विद्युत कार्यालय के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर जिले में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अरंजहामी से नाहर सिंह के बेटे सुशील की बरात यहां चांदपुर थानाक्षेत्र के अमौली आई थी। बरात में शामिल होने के बाद देर रात स्कॉर्पियो सवार बराती लौट रहे थे। जहानाबाद के विद्युत विभाग कार्यालय के समीप एक मैरिज हॉल के सामने स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार नवाब (30), मोहित (28), मलखान सिंह (30), कमल (27) गंभीर घायल हुए। सभी अरंजहामी के हैं। कानपुर नगर के नौबस्ता थाने के लालपुर निवासी अखिल यादव (35) भी इसी हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी जहानाबाद लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने घायलों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed