फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   लॉकर तोड़कर जेवर, लैपटाप उड़ा ले गए

लॉकर तोड़कर जेवर, लैपटाप उड़ा ले गए

Sat, 29 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
लॉकर तोड़कर जेवर, लैपटाप उड़ा ले गए
जोनिहा (फतेहपुर)। किसान के घर में चहारदीवारी फांदकर घुसे चोर गुुरुवार रात करीब दो लाख का माल समेट ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मनौटी गांव निवासी अनिल त्रिवेदी परिवार के साथ रात को छत पर सोए थे। सुबह नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए। अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। अनिल ने बताया कि पीछे की चहारदीवारी फांद कर चोर आंगन में कूदे थे। कमरे के दरवाजे पर ताला नहीं लगा था। उसे खोलकर कमरे
विज्ञापन


में रखी अलमारी तक पहुंचे। अलमारी का लॉकर तोड़कर कीमती सामान समेट लिया बाकी सामान कमरे में बिखेर डाला। उसकी पत्नी का सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के बाला, दो सोने की अंगूठी, दो सोने की कील, चांदी की पायल, बिछिया, दो मोबाइल, एक लैपटाप चुरा ले गए। पीड़ित ने 100 नंबर में सूचना दी। पुलिस छानबीन करने मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज प्रवीण चक्रवर्ती ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकर तोड़कर जेवर, लैपटाप चोरी
किसान के घर में चहारदीवारी फांदकर घुसे चोर, परिवार के लोग छत पर सोते रहे
बिंदकी कोतवाली के मनौटी गांव में हुई घटना, पुलिस घटना की छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed