{"_id":"5a5e35f94f1c1b92268b4c4b","slug":"51516123641-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाटक टूटने से साढ़े तीन घंटे बंद रहा फाटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाटक टूटने से साढ़े तीन घंटे बंद रहा फाटक
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थरियांव (फतेहपुर)। पिकप की टक्कर से मंगलवार को रसूलाबाद रेलवे क्रासिंग का फाटक टूट गया। इससे करीब साढ़े तीन घंटे आवागमन बंद रहा। शाम साढ़े छह बजे गेट सही होने पर आवागमन शुरू हो पाया।
थरियांव की ओर से आई तेज रफ्तार पिकप ने करीब तीन बजे बंद रेलवे क्रासिंग में टक्कर मार दी। इससे गेट टूट गया और रेलवे क्रासिंग का खुलना बंद हो गया। आरपीएफ ने वाहनों का आवागमन रोक दिया। गेट की मरम्मत के लिए निर्माण विभाग शाम साढ़े छह बजे गेट सही कर पाई। गेट टूटने से थरियांव, असोथर, सातों और नरैनी जाने वाले वाहनों की लाइन लगी रही। बाइक सवार और पैदल राहगीर तो किसी तरह से क्रासिंग पार कर रहे थे, लेकिन चार पहिया और भारी वाहनाें का आवागमन बंद रहा।
आरपीएफ उप निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि गेटमैन ने पिकप का नंबर नोट कर लिया है। उसी पिकप नंबर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के नाम एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।