{"_id":"5a0743364f1c1bc9678bb045","slug":"51510425398-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। नगर के मीरखपुर मोहल्ले में शुक्रवार की रात घर के दरवाजे का ताला तोड़ चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की छानबीन की।
मीरखपुर मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक उमाशंकर तिवारी पत्नी शकुंतला तिवारी के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने गुरुवार को उन्नाव चले गए थे। शुक्रवार की रात चोरों ने दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर रखी अलमारी के लाकर तोड़ दिए। अलमारी में रखे 20 हजार रुपये, पायल, तोड़िया, बाला, चेन सहित एक लाख से अधिक के जेवरात चोरी कर ले गए। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि कस्बा इंचार्ज को चोरों को घटना का खुलासा कर गिरफ्तार कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
फोटो-20 परिचय- बिंदकी में चोरी के बाद बिखरा समान।