{"_id":"5c4f5165bdec224b6317ac95","slug":"41548702053-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी, भतीजे के हत्यारे चाचा को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी, भतीजे के हत्यारे चाचा को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। चांदपुर पुलिस ने भाभी व भतीजे की हत्या के मुख्य आरोपी रवींद्र उर्फ अरविंद को जेल भेज दिया। हत्यारोपी ने जायदाद के लालच में 18 साल पहले अपनी भाभी की गला रेत कर हत्या की थी। पिछले साल भतीजे की भी हत्या कर दी थी। एसपी ने रवींद्र पर 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने हत्यारोपी को रविवार की रात अमौली बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाइन में सोमवार को एसपी राहुल राज ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जमीन-जायदाद के लालच में उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी रवींद्र सिंह उर्फ अरविंद सिंह ने 30 मई 2002 को बेवा भाभी ममता की गला रेतकर हत्या की थी। इस पर पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया था। मामला अभी तक विचाराधीन है। शातिर ने पिछले साल भाभी के एकमात्र वारिस बेटे आशुतोष कटियार को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पांच
साथियों के साथ मिलकर 15 जुलाई को भतीजे आशुतोष की हत्या कर दी। शव चांदपुर थाने के बारा मोड़ के पास पेट्रोल डालकर जला रहा था। कुछ लोगों के आ जाने पर आरोपी भाग निकले थे। सूचना पर पुलिस ने अधजला शव बरामद किया था। मामले के पुलिस ने खुलासा कर मृतक के पांच साथियों को जेल भेजा था, लेकिन शातिर दिमाग रवींद्र पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। एसपी ने बताया कि शातिर पर ईनाम घोषित किया। चांदपुर थानाध्यक्ष कैलानश नाथ ने पुलिस बल के साथ अमौली बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
फोटो-25 -पुलिस कस्टडी मेें भाभी और भतीजे का हत्यारोपी
हत्यारोपी चाचा को पुलिस ने भेजा जेल
जमीन-जायदाद के लालच में बेवा भाभी और भतीजे की थी हत्या
चांदपुर पुलिस ने रविवार की रात अमौली बस स्टैंड के पास से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो