फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   गेट का ताला तोड़कर नकदी समेत दो लाख की चोरी

गेट का ताला तोड़कर नकदी समेत दो लाख की चोरी

Tue, 14 May 2019 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
गेट का ताला तोड़कर नकदी समेत दो लाख की चोरी
खजुहा (फतेहपुर)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गंधर्पी शंकरनगर में रविवार रात घर के पीछे के गेट का ताला तोड़कर चोर करीब दो लाख का माल समेट ले गए। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हो पाई। सभी घर की छत पर सो रहे थे। सूचना पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन


गंधर्पी शंकर नगर निवासी शिव प्रसाद खेती करते हैं और बाकी समय मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं। इनके मकान के आगे और पीछे दोनों तरफ गेट हैं। रात में पूरा परिवार छत पर सो रहा था। किसी समय चोर पीछे के गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए। आलमारी का लॉक खोलकर 35 हजार रुपये, तीन सोने की माला,
विज्ञापन


दो जोड़ी सोने का बाला, सोने के टॉप्स, चांदी के पायल, 20 साड़ी, आठ पैंट शर्ट के कपड़े चोरी कर ले गए। सुबह परिवार सोकर जब छत से नीचे उतरा तो बिखरा पड़ा सामान देख हड़कंप मच गया। घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। गृहस्वामी ने बताया कि बेटी नीलम की
विज्ञापन
विज्ञापन




छह मई को शादी थी। चोर यह समझकर आए होंगे की बेटी की चौथी आ गई होगी। बेटी अभी ससुराल में है। अगर बेटी के जेवरात चोरी हो जाते, तो वह किसी लायक नहीं बचता। गृहस्वामी ने खजुहा चौकी में तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed