{"_id":"5b9024be867a557ea94a4c86","slug":"31536173246-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में जेवर भरा पर्स छूटने से महिला के होश फाख्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में जेवर भरा पर्स छूटने से महिला के होश फाख्ता
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। तूफान एक्सप्रेस में मंगलवार रात करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवरात और नगदी का पर्स छूटने से महिला यात्री के होश उड़ गए। आधे रास्ते से स्टेशन लौट आई। थाने में चीख पुकार मचाने लगी। जीआरपी ने ट्रेन की लोकेशन पता करने के बाद पर्स बरामद किया।
ललौली थाना क्षेत्र के मेवली गांव निवासी अतुल कुमार गुप्ता पत्नी सरिता देवी के साथ कानपुर से तूफान एक्सप्रेस से लौट रहा था। स्टेशन में रात करीब 11 बजे ट्रेन पहुंची थी। खरीदारी का सामान साथ होने के कारण सरिता का पर्स महिला कोच की सीट पर छूट गया। रात होने के कारण दंपति स्टेशन से कुछ दूर राधानगर के पास रिश्तेदार के
घर पहुंचे। तभी सरिता को पर्स ट्रेन में छूटने का होश आया। पति के साथ स्टेशन पहुंची। ट्रेन स्टेशन से छूटी देखकर जीआरपी थाने में दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगी। चीख पुकार पर थानेदार अरविंद सरोज पहुंचे। ट्रेन की लोकेशन पता की। रसूलाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर से बात की और ट्रेन रुकवाया। थाने से कांस्टेबल रामायण प्रसाद को रवाना किया। पुलिस को महिला कोच में खोजबीन के बाद पर्स बरामद हुआ। पर्स में एक सोने का हार, सोने की अंगूठी, एक जोड़ा सोने का बाला, सात सौ रुपया नकदी मिली। सारा सामान मिलने से महिला ने राहत की सांस ली। एसओ अरविंद सरोज ने बताया कि महिला को उसके जेवरात सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
20- थाने में बरामद महिला के जेवरात
ट्रेन में महिला जेवर भरा पर्स छूटा
जीआरपी पुलिस की मशक्कत से मिला बैग
अमर उजाला ब्यूरो