{"_id":"5b44f5984f1c1b02278b597e","slug":"31531245976-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई के डिब्बे में पिस्टल लेकर जेल पहुंचा था लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिठाई के डिब्बे में पिस्टल लेकर जेल पहुंचा था लुटेरा
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बागपत जेल में गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी के शूटआउट मामले से जेल अधिकारी चौकन्ना हो गए हैं।
जिला जेल खूंखार गैंगस्टर और माफियाओं के लिए मुफीद मानी जाती रही है। जिला जेल में बैठकर लुटेरों का नेटवर्क चलाने वाले एक कुख्यात ने मिठाई के डिब्बे में पिस्टल लेकर जेल में प्रवेश किया था।
इलाहाबाद का रहने वाला कौशलेंद्र पीएसी का भगोड़ा है। लुटेरों के कई संगठित गिरोह उसके इशारे पर काम करते हैं। एटीएम, बैंक, बड़े कारोबारी, सराफ ही कौशलेंद्र के निशाने पर रहते थे। साल 2013-14 में कौशलेंद्र जेल स्थानांतरण पर जिला कारागार आया था।
विज्ञापन
इलाहाबाद पेशी में पुलिस कर्मी कोर्ट लेकर गए थे। क्राइम ब्रांच लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे थी। पेशी से वापसी में एक मिठाई के डिब्बे के साथ वह जेल के गेट पर पहुंचा था। क्राइम ब्रांच ने मिठाई के डिब्बे की तलाशी ली। इसमें नाइन एमएम पिस्टल बरामद की गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में तत्कालीन सीओ जनार्दन द्विवेदी ने ड्यूटी पर सुरक्षा में लगे सिपाहियों की जांच कर विभागीय कार्रवाई की थी। सवाल यह रहा कि लुटेरा किस मकसद और कैसे पिस्टल लेकर पहुंचा था। इसी दरम्यान जेल में निरुद्ध कुछ शातिरों के पेशी पर आने और मुलाकात के जरिए पिस्टल तस्करी का मामला चर्चा में आया था। कौशलेंद्र के जेल के नेटवर्क से जिला प्रशासन ने उसका दूसरे जोन में प्रशासनिक स्थानांतरण कराया था।
जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जेल में किसी तरह की अराजकता नहीं है। चिन्हित बंदियों पर लगातार निगरानी रखी जाती है।
मिठाई के डिब्बे में पिस्टल लेकर जेल पहुंचा था लुटेरा
- चार साल पहले लुटेरे कौशलेंद्र ने पेशी से लौटते समय किया था कारनामा
- हथियारों की तस्करी व बड़ी घटनाओं का नेटवर्क चलाता था