फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बहन का घर बचाने में यूनुस की हत्या

बहन का घर बचाने में यूनुस की हत्या

Fri, 07 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बहन का घर बचाने में यूनुस की हत्या
बहन का घर बचाने में की यूनुस की हत्या
विज्ञापन


फतेहपुर। यूनुस की हत्या में शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोस्त की पत्नी से आशनाई में यूनुस की हत्या की गई थी।

कानपुर रनियां के यूनुस जहानाबाद कस्बे में अपने बहनोई नईम के घर ईद मनाने आया था। उसकी रिंद नदी में 29 जून को लाश बरामद हुई थी। एसएचओ एपी तिवारी ने बताया कि मामले में बब्बू उर्फ दिलशाद निवासी छोटी बजरिया कोड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चाकू व छुरी आरोपी से बरामद की है।

आरोपी बब्बू और शकील की बहन कोड़ा मोहल्ले के राजू को ब्याही है। यूनुस का राजू की पत्नी से मिलना जुलना हो गया था। इसी खुन्नस में हत्या की योजना बनाई थी। आरोपी बब्बू ने बताया कि 28 जून को यूनुस को बहाने से बुलाया था। उसे रिंद नदी किनारे ले गए थे। चारो ने मिलकर शराब पी।
विज्ञापन


नशे में होने पर राजू व शकील ने यूनुस के हाथ पैर पकडे़। उसने चाकू व छुरी से गला रेत डाला था। उसे घसीट कर नदी के पानी में डाल कर भाग निकले थे। आरोपी बब्बू ने बताया उन लोगों ने घटना अपनी बहन का घर बचाने के लिए की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दो फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed