{"_id":"5c3797d6bdec227324213483","slug":"21547147222-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर टीम तीन घंटे युवकों से पूछताछ के बाद लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयकर टीम तीन घंटे युवकों से पूछताछ के बाद लौटी
विज्ञापन
फतेहपुर। कार से एक करोड़ 20 लाख रुपयों की बरामदगी के मामले में आयकर विभाग की टीम ने पकड़े गए दो युवकों से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। अधिकारी बरामद रकम का विवरण जुटा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर की कार्रवाई कर सकती है।
बता दें कि शहर के लोधीगंज हाईवे पर पुलिस ने लग्जरी कार पकड़ी थी। उन्नाव जिले के बीघापुर थाने के कुलहा निवासी शिवप्रकाश शुक्ला के बेटे प्रशांत शुक्ला और उन्नाव के ही मगरवारा थाने के अवस्थीखेड़ा निवासी चंद्रकिशोर के बेटे रजनीश अग्निहोत्री पकड़े गए थे। कार से एक करोड़ बीस लाख की नकदी बरामद हुई थी। कानपुर नयागंज के मोनिका ज्वैलर्स प्रतिष्ठान के मालिक सौरभ बाजपेई के यहां दोनों युवक काम करते हैं। सौरभ
अन्य सराफा कारोबारियों के साथ कोतवाली आए थे। उधर, इलाहाबाद से आयकर विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर शशि रंजन टीम के साथ रात को कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में दोनों युवकों से बारी-बारी से लंबी पूछताछ की गई। उनके बयान दर्ज किए गए। टीम के सदस्य लगातार मोबाइल पर कानपुर टीम से संपर्क में रहे। कानपुर में कारोबारी के लेनदेन के ब्योरे और संपत्ति की छानबीन में टीमें जुटी रही है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आयकर टीम पूछताछ के बाद लौट गई है। बरामद रकम का विवरण जुटा रही है। कार सवारों को हिरासत से छोड़ा गया है। वह पुलिस की निगरानी में है और जांच में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने लंबी पूछताछ की
एक करोड़ 20 लाख रुपये कार से बरामद होने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो