फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   25 people caught crossing the railway line illegally

Ambala News: अवैध रूप से रेलवे लाइन पार करने वाले 25 लोगों को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
25 people caught crossing the railway line illegally
अंबाला कैंट और सिटी के बीच रेल लाइन पार करने वाले लोगों को पकड़ती आरपीएफ। आरपीएफ - फोटो : credit
- 500-500 रुपये का लगाया जुर्माना, सिटी और कैंट के बीच चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से आवाजाही करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा है। अंबाला सिटी और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों के बीच लाइन पार कर रहे 25 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई के दौरान आरपीएफ ने टीम तैनात की थी। टीम ने गश्त के दौरान रेलवे ट्रैक पार करते हुए 25 लोगों को काबू किया। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट में इन सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पकड़े गए सभी आरोपियों को एसआरएम की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने प्रत्येक आरोपी पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना राशि जमा कराने के बाद ही सभी को जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


समय बचाने के चक्कर में जान जोखिम में न डालें। ट्रैक पार करने के लिए हमेशा फुटओवर ब्रिज, अंडरपास या अधिकृत रास्तों का ही प्रयोग करें। सावधानी ही सुरक्षा का एकमात्र रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंदर सिंह, प्रभारी आरपीएफ,अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed