{"_id":"5b425fee4f1c1b02278b52cd","slug":"21531076590-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसा डंपर, कुचलकर दंपति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में घुसा डंपर, कुचलकर दंपति की मौत
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर में शनिवार की रात एक गुमटी में अनियंत्रित डंपर घुसने से वहां सो रहे दुकानदार दंपति की कुचल कर मौत हो गई। पास ही सो रही मासूम बच्ची बची गई। पुलिस ने छप्पर तोड़कर डंपर को बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
भवानीपुर गांव निवासी रामकिशोर (56) और उसकी पत्नी मुन्नी देवी (54) ललौली रोड पर सड़क किनारे छप्पर डालकर पान, गुटखा, चाय-नाश्ते की दुकान चलाते थे। दंपति के साथ मासूम पौत्री खुशबू (5) रहती थी। दुकानदार दंपति रात में गुमटी में ही सोते थे। शनिवार रात लगभग 11 बजे बिंदकी की तरफ से ललौली की ओर जा
रहे एक ट्रक ने ब्रेकर पर ब्रेक लगा दिया। पीछे आ रहा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गया। डंपर अनियंत्रित होकर रामकिशोर की गुमटी में जा घुसा। हादसा देखकर आसपास के अन्य दुकानदार चीखने-चिल्लाने लगे। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अभिषेक तिवारी ने जेसीबी से
विज्ञापन
डंपर बाहर निकलवाया। तब तक पहियों के नीचे दबे दंपति की मौत हो चुकी थी। महिला के साथ सो रही मासूम खुशबू को सिर्फ मामूली खरोंचे आईं। कोतवाल एपी तिवारी ने बताया कि डंपर कब्जे में ले लिया गया है। दंपति के बेटे मनोज की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
फतेहपुर। वृद्ध दंपति की मौत ने मासूम से उसकी हंसी छीन ली। एक साल की उम्र में मां की ममता खोने वाली मासूम को दादी और बाबा का सहारा था। शनिवार की रात काल बना डंपर उन्हें भी निगल गया। दंपति के तीन बेटे हैं। सभी बेटे माता पिता से अलग रहते हैं। बड़ा बेटा मनोज कुमार चाय-समोसा की दुकान चलाता है। उसकी पत्नी
राजबेटी की चार साल पहले प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। तब से मासूम बेटी खुशबू (5) दादी-बाबा के साथ रहती थी। डंपर से कुचलकर दोनों की मौत से मासूम बदहवास है। वही सभी से मां और बप्पा के बारे में पूछ रही है। बेटा विनोद मुंबई में शटरिंग का काम करता है। सबसे छोटा भाई प्रमोद चाट का ठेला लगाता है। अब मासूम किसके सहारे रहेगी, इसे लेकर परिजन चिंतित हैं।
दुकान में घुसा डंपर, कुचलकर दंपति की मौत
साथ में सो रही मासूम बाल-बाल बची
चाय-नाश्ते की दुकान चलाता था परिवार