फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   वाहन चोरों के गैंग में स्कूल प्रबंधक भी, हुआ खुलासा

वाहन चोरों के गैंग में स्कूल प्रबंधक भी, हुआ खुलासा

Sun, 09 Dec 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोरों के गैंग में स्कूल प्रबंधक भी, हुआ खुलासा
फतेहपुर। पुलिस ने वाहन चोरों के गैंग का खुलासा किया है। चार शातिरों को दबोचा गया है। गैंग का सरगना स्कूल का प्रबंधक और उसके भाई को पुलिस ने फरार घोषित किया है। स्कूल प्रबंधक मानव क्रांति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। आरोपियों की निशानदेही पर दो बोलेरो और चार बाइक बरामद हुईं हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी राहुल राज ने बताया कि सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात बोलेरो पकड़ी। थाने के देवारा गांव निवासी चालक शिवप्रसाद उर्फ गब्बर बोलेरो के कागजात नहीं दिखा सका। नंबर ट्रेस किया गया तो वह बाइक का निकला। छानबीन में बोलेरो चोरी की निकली। आरोपी ने बताया कि कौशांबी सैनी थाने के टाडा निवासी राकेश चौधरी और नरेश चौधरी ने उसे वाहन सौंपा है। वाहन
विज्ञापन


चोरियों में वह उनके साथ रहा है। पूछताछ में पता चला कि चोरी के अन्य वाहन शहर के प्रेमनगर स्थित संत गाडगिल कान्वेंट स्कूल परिसर में खड़े हैं। पुलिस यहां छापेमारी कर एक बोलेरो और चार बाइक बरामद की गई। आरोपी ने गैंग के दूसरे साथियों के नाम कबूले। पुलिस ने थाना क्षेत्र के शोहदमऊ के रहिमापुर गांव निवासी सुरेश
विज्ञापन
विज्ञापन



सिंह, सलेमपुर निवासी संजय यादव, आरामपुर बसई निवासी उमेश कुमार रैदास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नरेश चौधरी का प्रेमनगर में काफी पुराना संत गाडगिल नाम से स्कूल है। वह स्कूल प्रबंधक और मानव क्रांति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उसका भाई राकेश पहले भी वाहन चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। आरोपी वाहनों को रायबरेली, प्रयागराज, प्रतापगढ़ से चोरी कर लाए हैं।


उधर, प्रबंधक नरेश चौधरी के परिवार का कहना है कि इलाहाबाद के राजू पांडेय से बोलेरो चार लाख रुपये में दो माह पहले खरीदी गई थी। गाड़ी की एक लाख रकम चुकाई थी। बाकी रकम गाड़ी के दस्तावेज ट्रांसफर होने पर देनी थी। इसी वजह से कागजात नहीं दिखा सके। बाकी वाहनों से उन लोगों का कोई वास्ता नहीं है। विरोधियों से मिलकर पुलिस नरेश और राकेश को फंसा रही है। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि एआरटीओ दफ्तर खुलने के बाद वाहनों को ट्रेस किया जाएगा।


कई महीनों से जमे थानेदार की झोली में शायद यह पहला गुडवर्क आया है। इस खुलासे में झोल की तस्वीर साफ हो रही है। पुलिस ने दो चोरी की बोलेरो और चार बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस चार आरोपी भी पकड़े हैं। पुलिस किसी वाहन चोर से गाड़ी कब, किस थाने से चोरी की यह नहीं कबूल करा सकी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस चारों को दो दिन से थाने में बैठाए थी। पुलिस बरामद वाहनों में किसी एक को भी ट्रेस नहीं कर पाई है। वाहन की एफआईआर कब और कहां लिखी गई। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि एआरटीओ दफ्तर खुलने के बाद वाहनों को ट्रेस किया जाएगा। बता दें इसी तरह कोतवाली पुलिस ने 19 बाइकें दो माह पहले बरामद कर चार आरोपियों को जेल भेजा था। एक बाइक अभी तक पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है।

फोटो संख्या एवं परिचय
24- पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी व वाहन

वाहन चोरों के गैंग में स्कूल प्रबंधक भी, हुआ खुलासा
- मानव क्रांति पार्टी बनाकर खुद बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
- चोरी की दो बोलेरो, चार बाइक संग चार गिरफ्तार
- बाइक के नंबर से चला रहे थे बोलेरो
- इलाहाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली से चुराते थे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed