फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   तमंचा सटाकर बाइक सवार फौजी को लूटा

तमंचा सटाकर बाइक सवार फौजी को लूटा

Mon, 03 Dec 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
तमंचा सटाकर बाइक सवार फौजी को लूटा
थरियांव(फतेहपुर)। बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार रात तमंचा सटाकर एक फौजी के साथ लूटपाट की। दहशत में फौजी बदमाशों का विरोध नहीं कर सका। बदमाशों के भागने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


खागा कोतवाली संवत के हरिहरपुर गांव निवासी धीरेंद्र कुमार सेना में हवलदार क्लर्क हैं। उनका दिल्ली से जम्मू कश्मीर स्थानांतरण हुआ है। पोस्टिंग लीव पर घर आए हैं। हाईवे पर महिचा मंदिर के पास प्लाट में चौहद्दी के लिए शुक्रवार को मैटेरियल डलवाने पहुंचे थे। दुकानदारों को देने के लिए थरियांव एसबीआई एटीएम बूथ से बीस हजार
विज्ञापन


रुपये निकाले थे। फौजी ने बताया कि पहले से सात हजार रुपये पर्स में थे। लेनदेन के बाद 13 हजार छह सौ रुपये बचे थे। देर शाम प्लाट से शहर परिवार के पास जाने को निकले। थरियांव हाईवे के उसरैना देहुली गांव के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक की चाबी निकाल ली। चीखने पर तमंचा
विज्ञापन
विज्ञापन



सटाकर जान से मारने की धमकी देने लगे। नकदी के साथ पर्स में चार एटीएम कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कैंटीन स्मार्ट कार्ड, सैमसंग की पैड फोन, तीन डायरी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने उसे शनिवार को एफआईआर दर्ज करने के लिए बुलाया था। उसे टरका दिया गया। वह रविवार को थाने में दूसरी बार तहरीर देने पहुंचा। दूसरी ओर एसएसआई नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि लूटपाट की सूचना आई है। उसकी जांच की जा रही है। पीड़ित घटना के बाद थाने नहीं आया है।


बाइकर्स गैंग की वारदातों को पुलिस अपने स्तर पर पटाक्षेप करने का प्रयास करती है। किसी भी तरीके से एफआईआर न दर्ज करनी पड़ी। इसके लिए जेब से मुंहमांगी कीमत तक देने को तैयार हो जाती है। जिससे कम ही मामले आ पाते हैं। बीते महीनों में बाइकर्स गैंग ने थरियांव



हाईवे के आमापुर और कस्बा शराब ठेके में सैल्समैन से लूटपाट की थी। कोतवाली हाईवे के नउवाबाग शराब ठेके पर लूटपाट की थी। बाइकर्स का सिलसिला रुका नहीं है। शहर के आबूनगर और मुराइनटोला चौकी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदातें गैंग के सदस्य कर चुके हैं। खुलासा तो दूर पुलिस अपराध नियंत्रण में हांफ रही है।
फोटो संख्या एवं परिचय
7- फौजी धीरेंद्र कुमार सिंह
तमंचा सटाकर बाइक सवार फौजी को लूटा
- दो दिन से फौजी थाने के काट रहा चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed