फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रक से कुचलकर चालक की मौत

ट्रक से कुचलकर चालक की मौत

Tue, 24 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर चालक की मौत
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास सोमवार की सुबह सीमेंट लदे ट्रक से कुचलकर एक ट्रक चालक की मौत हो गई। वह अपने खड़े ट्रक में तिरपाल को रस्से से बांध रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक चालक की 25 दिन पहले शादी हुई थी। नवविवाहिता के हाथ की मेहंदी भी अभी नहीं उतरी होगी, जीवनसाथी का साथ छूटने से वह बेहाल है।
विज्ञापन



थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव निवासी भागीरथ का बेटा जितेंद्र कुमार (24) शहर के एक ट्रक में चालक था। इसी ट्रक में उसका छोटा भाई नीरज खलासी है। दोनों भाई सुबह रेल गोदाम दुर्गा मंदिर के पास सीमेंट लादकर ऊपर तिरपाल लगा रहे थे। तिरपाल लगाने के बाद उस पर रस्सा कसते समय बेहद करीब से निकले सीमेंट लदे
विज्ञापन



दूसरे ट्रक ने चालक को टक्कर मारा और कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। चालक के भाई ने घटना देखकर शोर मचाया, तो दुर्घटना करने वाला चालक ट्रक खड़ा कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र चार भाइयों में बड़ा था। तीसरे नंबर का भाई कृष्ण कुमार, छोटा भाई मुकेश और सबसे छोटी बहन शिवानी देवी तथा मां माया देवी हैं। जितेंद्र की 28 जून 2018 को गाजीपुर थाने के बस्तापुर गांव निवासी मंजू देवी से शादी हुई थी। चालक की मौत की सूचना से उसके ससुराल में भी कोहराम मच गया। मां और पत्नी का हाल बेहाल है।

फोटो-13- पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन। अमर उजाला

शादी के 25 दिन बाद संगिनी से छूटा साथ
ट्रक से कुचलकर दूसरे ट्रक चालक की जान गई
सीमेंट लदे ट्रक में तिरपाल डालते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed