फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   दो घर में घुसे चोर, एक से लाखों की चोरी

दो घर में घुसे चोर, एक से लाखों की चोरी

Sat, 21 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दो घर में घुसे चोर, एक से लाखों की चोरी
जाफरगंज। चोरों की धमाचौकड़ी से लोग त्रस्त हैं। शुक्रवार रात चोरों ने थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में दो घर खंगाल डाले। एक घर से नकदी समेत लाखों के गहने समेट ले गए। दूसरे घर में लोगों की नींद खुल जाने से चोरों को भागना पड़ा। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन



नरैचा गांव निवासी मकबूल खान, महमूद खान, मकसूद, माशूक, मोबीन, मुकीम, वसीम सगे भाई हैं। इनमें महमूद खान सऊदी अरब में कामकाज करते हैं। परिवार के अन्य सदस्य महाराष्ट्र के पुणे में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दस दिन पहले वसीम पुणे गया था। गांव में मकसूद की पत्नी सलमा अपनी बेटी शबनम, शबनूर, शिफा और बेटी मोहम्मद कैफ के साथ रहती हैं। सलमा ने बताया कि शिफा की तबियत खराब थी। उसे देखने के लिए भाभी
विज्ञापन



शाहजहां और बहन आसमां घर आई थीं। रात में परिवार के लोग तीसरे मंजिल की छत पर सोए थे। चोर छत के ही रास्ते से घर में घुसे। सलमा ने बताया कि सुबह नींद खुलने पर नीचे जाने लगी तो सीढ़ियों का दरवाजा अंदर से बंद था। जबकि सारे लोग छत पर थे। उसने घर के पीछे आवाज देकर पड़ोसी ठेकेदार मुन्ना शाह को बुलाया। मुन्ना ने घर का गेट और कमरे खुले पाए। सीढ़ियों का दरवाजा खोला। सूचना पर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। देखा
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी कमरों के ताले खुले पड़े थे। बक्से, अटैचियां गायब थी। सूचना पर थानेदार चिंरजीव मोहन पहुंचे। छानबीन में बाग में बक्से और अटैची पड़े मिले। सलमा ने बताया कि तीन जोड़ी झाले, चांदी के पांच जोड़ी तोड़िया, सोने का एक हार, तीन मंगलसूत्र, 37 हजार रुपये नगदी, जेठानियों व देवरानियों के कई सोने के सेट चोरी हुए हैं। जेठानियों और देवरानियों के घर आने के बाद उनके चोरी गए गहनों की सही जानकारी मिल सकेगी। कमरों की चाभी आंगन की अलमारी में रखी थी।


इसी गांव में रात करीब एक बजे शमीम के घर में चोरी का प्रयास हुआ। एक चोर पड़ोसी की सीढ़ी लगाकर शमीम के छत के रास्ते आंगन में उतरा था। तभी शमीम की बहन अकीला की बेटी नर्गिस की नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर शातिर भाग निकले। परिवार की लाखों की संपत्ति चोरी होने से बच गई। शमीम का भाई यासीन भी सऊदी अरब में रहते हैं। दूसरा भाई सगीर मुंबई में रहता है। गांव के अधिकांश परिवारों के लोग खाड़ी देश में रहते हैं। थानेदार चिंरजीव मोहन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। चोरों का गैंग बाहर का होना मालूम पड़ रहा है।



दो दिन पहले पड़ोसी गांव कटरा निवासी बलराम सिंह समेत दो घरों में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा पाई है। बीजेपी नेता की बेटी का लाखों के जेवरात हुए थे। थानेदार ने बताया कि दोनों गांवों की घटनाओं में एक ही गैंग का हाथ होने की संभावना है।


फोटो संख्या एवं परिचय
12- घर में छानबीन करती फोरेंसिक टीम
13- गांव के बाहर खेतों में पड़े बक्सों ले आए ग्रामीण, जांच करती पुलिस

दो घर में घुसे चोर, एक से लाखों की चोरी
- छानबीन में जुटी फोरेंसिक टीम, परिवार के लोग सऊदी अरब और पुणे में करते हैं नौकरी
- कस्बे के नरैचा गांव में हुईं घटनाएं, दूसरे घर में लोगों की नींद खुल जाने से चोर भागे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed