{"_id":"5a22f92f4f1c1b79548c1347","slug":"201512241455-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म आरोपी का निकला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म आरोपी का निकला शव, हत्या का आरोप
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। रमवां रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को क्षत विक्षत मिले शव की पहचान बृजेश लोधी (25) के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक ने का आरोप लगाया है। शिनाख्त उसके भाई दिनेश लोधी ने की है।
बृजेश थरियांव थाना क्षेत्र के मदारीपुर कलां गांव निवासी गंगाविशुन का बेटा था। भाई दिनेश ने बताया कि बृजेश 30 नवंबर को शहजादेपुर गांव शादी समारोह में गया था। उसी शाम को मोबाइल पर बात हुई थी। इसके बाद रात को मोबाइल बंद हो गया। वह शुक्रवार को भी घर नहीं पहुंचा।
भाई की तलाश में निकले तो रमवां स्टेशन के पास लाश मिलने का पता चला। पोस्टमार्टम हाउस में शनिवार को कपड़े, चेहरा देखकर शिनाख्त की। दिनेश का आरोप है कि दुष्कर्म के झूठे मामले में पुरानी खुन्नस रखने वाले एक पक्ष ने भाई को फंसा दिया था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
उसका जेल से छूटना आरोपियों को बर्दाश्त नहीं हुआ। भाई की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंक दिया, जिससे हादसा लगे। एसओ विमलेश मौर्या ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।
दुष्कर्म के आरोपी का निकला शव
भाई ने लगाया हत्या का आरोप
निमंत्रण में शामिल होने गया था