{"_id":"5a1327324f1c1b8e698bcd33","slug":"201511204658-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के बेटे ने कराई एफआईआर, चार नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभासद के बेटे ने कराई एफआईआर, चार नामजद
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर।
सदर विधायक के काफिले पर हमले के मामले में रविवार की देर रात एफआईआर दर्ज कर ली गई। निवर्तमान सभासद के बेटे की तहरीर पर चार लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा कई अज्ञात आरोपी बताए गए हैं। कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने छापेमारी का भी दावा किया। हालांकि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
खंभापुर इलाके से भाजपा के सदर विधायक विक्रम सिंह रविवार की रात पालिका प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी और सभासद प्रत्याशी कृष्णा देवी के प्रचार से लौट रहे थे। काफिले पर पथराव और हमला कर दिया गया था। देर रात तक खंभापुर वार्ड की सभासद प्रत्याशी कृष्णा देवी के बेटे बालकेश मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इसमें बताया गया है कि काफिला जैसे ही सथरियांव रोड पर बहादुर सिंह चौहान के मकान के सामने पहुंचा पहले से घात लगाकर बैठे विनोद साहू, अभिलाष कोरी, महफूज, वज्जन पुत्र रज्जन व उनके आठ दस लोगों ने पार्टी की पालिका प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी की गाड़ी को घेर लिया।
गाड़ी रोककर समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, हाजी रजा जिंदाबाद और विधायक विक्रम सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। गाड़ियों के चालक आगे बढ़ने लगे तभी लाठी-डंडे से गाड़ियों पर हमला कर दिया। पथराव भी किया। इस पर वे लोग जान बचाकर आसपास के घरों में छिप गए। घरों से घसीटकर समर्थकों को पीटा और गाड़ियाें में तोड़फोड़ की गई। उनके पक्ष के कुछ लोग पुलिस लाइन रोड से बीच बचाव करने आए।
विज्ञापन
आरोपी पक्ष ने धारदार हथियार लेकर दौड़ाया और डराने के लिए फायरिंग भी की। रोड पर जाम लगा दिया। दहशत में इलाके की दुकानें बंद कर लोग भाग गए। इस दौरान प्रवीण शुक्ला, कुलदीप भदौरिया, कृष्णा पटेल को चोटें आईं। सपा के निवर्तमान सभासद के बेटे विनोद साहू ने प्रत्याशी की गाड़ी से एक महिला नेता को अशोभनीय तरीके से घसीटकर नाली में गिरा दिया।
कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विनोद साहू, अभिलाष, महफूज, वज्जन और आठ-दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सेवन क्रिमिनल एक्ट, बलवा, छेड़खानी, फायरिंग, मारपीट, उपद्रव समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तारी भी होगी।
फालोअप
काफिले पर हमले में चार को किया नामजद
निवर्तमान सभासद के बेटे ने दर्ज कराई एफआईआर
तमंचे से फायरिंग, मारपीट, रोड जाम, पथराव का भी जिक्र