{"_id":"5a564fc24f1c1b181b8b456f","slug":"191515605954-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन की तह तक जाना चाहती सीबीआई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन की तह तक जाना चाहती सीबीआई
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। अवैध खनन के सबूत जुटाने के लिए सीबीआई बुधवार को भी डटी रही। टीम ने अवैध खनन के दायरे में आने वाले भूखंडों के बारे में जानकारी हासिल की। उधर, सीबीआई टीम के ऐरई घाट पहुंचने के मामले में दिनभर सुर्रेबाजी का दौर चलता रहा।
नई दिल्ली से आए डिप्टी एसपी केपी शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने मंगलवार को अढ़ावल, ओती सहित कई घाटों का दौरा किया। यहां पर ग्रामीणों के साथ-साथ खनन अफसर के बयान दर्ज किए। इसी के साथ मामला वर्ष 2012 से 2015 के बीच हुए अवैध खनन की तह तक जाने के लिए टीम ने डीएम से भी बंद कमरे में बात की। उधर, हाल ही में अवैध खनन के मामले में सुर्खियों में आए ऐरई घाट भी टीम के पहुंचने की चर्चा तेज रही।
डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि पूर्व सरकार के शासनकाल के मामले की पड़ताल चल रही है। गैर जिले के शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में जिले के ललौली थाना क्षेत्र मेें अवैध खनन होने की बात कही थी। शिकायतकर्ता की ओर से जो साक्ष्य प्रस्तुत किए गए थे, टीम ने वही बात की है। जिला प्रशासन इस पड़ताल मेें पूरा सहयोग देगा।