{"_id":"5c9fc06fbdec2214422fb479","slug":"181553973359-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने छात्र को मारी टक्कर, सिर में चोट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार ने छात्र को मारी टक्कर, सिर में चोट लगने से मौत
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर में तेज रफ्तार कार ने शनिवार सुबह आठ बजे सड़क पार कर रहे छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर से छात्र उछल कर दूर गिरा। सिर में चोट के चलते उसकी मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने मुगल मार्ग हाईवे पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची। एसडीएम के ऊंचे ब्रेकर बनवाए जाने के आश्वासन पर एक घंटे बाद मामला शांत हो सका।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहरवापुर गांव निवासी छेदालाल के बेटे दिलीप (13) ने कक्षा सात की परीक्षा दी थी। वह गांव के मंगली प्रसाद जूनियर स्कूल में पढ़ता था। कक्षा आठ के लिए नवोदय विद्यालय खागा के लिए परीक्षा दी थी। साइकिल पंचर देखकर सुबह बनवाने के लिए दुकान जा रहा था। सड़क पार करते समय बिंदकी की ओर से आ रहे सफेद कार ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। 100 नंबर में सूचना दी।
कार समेत चालक भागने में सफल हो गया। गांव किनारे रोड पर प्राइमरी और जूनियर स्कूल बना है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बच्चों का आना जाना लगा रहता था। पहले के ब्रेकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों ने आए दिन हादसे में लोगों की जान जाने का ब्रेकर न होना बड़ा कारण बताया। इसी मांग को लेकर मुगलमार्ग हाईवे पर जाम
विज्ञापन
लगा दिया। करीब एक घंटे जाम लगा रहा। यातायात बाधित होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। बकेवर, औंग, कल्यानपुर थाने का फोर्स पहुंचा। पुलिस की सूचना पर एसडीएम आशीष कुुमार पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को चौबीस घंटे बाद ब्रेकर निर्माण शुरू होने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीण रोड से हटे। घटना से मां सोना देवी बहनों पूनम, सोनम का हाल बेहाल हो गया। उससे छोटा भाई दीपक है। थानेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।