फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार

प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 17 Feb 2019 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
खागा। पच्चीसापर से प्रतिबंधित मांस बोरी में भरकर खैरई में सप्लाई करने जा रहे एक युवक को ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की, इस बीच एक युवक भाग निकला। सूचना मिलने पर कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने इस अवैध कारोबार पर नाराजगी जताई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खागा कोतवाली के खैरई गांव के लोगों को रात लगभग नौ बजे भनक मिली कि एक बाइक से दो युवक प्रतिबंधित मांस बेचने के लिए आए हैं। लोगों ने उन्हें घेरा तो एक युवक भाग निकला। एक युवक हत्थे चढ़ गया। उसे पीटने के बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने बाइक, एक बोरी में करीब 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पकड़े गए युवक की पहचान पप्पू पुत्र मुनव्वर निवासी चकनारा थाना मंझनपुर जिला कौशांबी के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मांस पच्चीसापर डेरा से लेकर यह लोग जा रहे थे। डेरा में इस अवैध कारोबार की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed