फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फांसी पर झूल गया सिंचाई विभाग का कर्मचारी

फांसी पर झूल गया सिंचाई विभाग का कर्मचारी

Fri, 12 Oct 2018 05:32 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
फांसी पर झूल गया सिंचाई विभाग का कर्मचारी
झांसी के ध्यानार्थ -----------------
विज्ञापन


फांसी पर झूल गया सिंचाई विभाग का कर्मचारी
ललितपुर जिले में सिंचाई विभाग में थी तैनाती
परिजनों के मुताबिक सात माह से नहीं मिला था वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
हुसैनगंज (फतेहपुर)। सिंचाई विभाग में तैनात कर्मचारी ने शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरैला गांव निवासी कृपाशंकर पांडेय (55) ललितपुर जिले में सिंचाई विभाग में कर्मचारी थे। एक हफ्ते पहले छुट्टी पर घर आए थे। पत्नी रेखा देवी काफी समय से बीमार हैं। वह घर से सुबह खेत जाने की बात कहकर निकले थे। ग्रामीणों ने बाद में गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी के फंदे से शव लटका देखा। सूचना फैलते ही हड़कंप मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के दो बेटे विनीत और प्रदीप हैं। बेटे विनीत ने बताया कि करीब सात माह से विभाग से पिता को वेतन नहीं मिला था। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इस वजह से परेशान रहते थे। सूचना पर एसएसआई नरेंद्र सिंह पहुंचे। पुलिस के सामने शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed