फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जहरखुरानों ने छात्र से लूटे साढ़े 16 हजार व दो मोबाइल

जहरखुरानों ने छात्र से लूटे साढ़े 16 हजार व दो मोबाइल

Mon, 09 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जहरखुरानों ने छात्र से लूटे साढ़े 16 हजार व दो मोबाइल
खागा। रोडवेज बस में इलाहाबाद जाते समय छात्र जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने नशीली दवा सुंघाकर उसके साढ़े 16 हजार रुपये और दो मोबाइल पार कर दिए।
विज्ञापन



सुपर मार्केट मोहल्ला के स्व. अशोक कुमार केसरवानी का बेटा प्रियांशु उर्फ छोटू इलाहाबाद में कोचिंग कर रहा है। शनिवार को घर से दोपहर ढाई बजे रोडवेज बस से इलाहाबाद के लिए रवाना हुआ। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे बातचीत में झांसे में लेकर नशीली दवा सुंघा दिया। छात्र के बेहोश होते ही उसका सारा सामान समेट ले गए।
विज्ञापन


बेहोशी हालत में बस के चालक ने उसे इलाहाबाद बस स्टेशन में छोड़ दिया। छात्र के चाचा रामकुमार ने बताया कि देर तक घर न पहुंचने पर शाम को फोन मिलाया गया तो दोनों मोबाइल स्विच ऑफ थे। रात को इलाहाबाद के
विज्ञापन
विज्ञापन


रहने वाले रिश्तेदारों को फोन किया गया। रविवार भोर चार बजे जब रिश्तेदार बस स्टेशन में पहुंचे तो प्रियांशु बस में बेहोशी हालत में पड़ा मिला। उसे तत्काल स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चाचा ने बताया कि छात्र के पास कोचिंग की फीस 15 हजार व डेढ़ हजार खर्चे के लिए रुपये दिए गए थे। उसके पास करीब 18 हजार कीमत के दो मोबाइल भी थे, सब जहरखुरान ले गए।

रोडवेज बस में छात्र से जहरखुरानी
जहरखुरानों ने नशीली दवा सुंघाकर लूटे रुपये व मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed