फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बकेवर पुलिस पर किया हमला

बकेवर पुलिस पर किया हमला

Tue, 31 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बकेवर पुलिस पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कंजरनडेरा में अवैध शराब के धंधे की जानकारी पर आबकारी विभाग ने पुलिस और पीएसी के साथ दबिश दी। इस पर शराब बनाने वाले भाग निकले। टीम ने 15 क्विंटल लहन नष्ट कर 125 लीटर शराब और उपकरण बरामद किए। फोर्स के लौटने पर जब बकेवर पुलिस ही बची तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने जवाब में लाठियां बरसाई। दो दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बकेवर थाना क्षेत्र के बेंता गांव का कंजरनडेरा कच्ची शराब बनाने के लिए कुख्यात है। यहां छापेमारी के लिए जिला आबकारी अधिकारी फूलचंद्र पाल ने पुलिस का सहयोग मांगा था। सोमवार दोपहर सीओ बिंदकी प्रभात राय और अजय कुमार इलाकाई पुलिस के साथ बिंदकी, जहानाबाद, बकेवर, कल्याणपुर और आैंग की फोर्स लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


एक ट्रक पीएसी और एक ट्रक महिला पुलिस कर्मी भी फोर्स के साथ थे। भारी फोर्स देख शराब बनाने वाले भाग निकले। टीम ने लगभग 15 क्विंटल लहन नष्ट कर 125 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे चली कार्रवाई के बाद फोर्स लौट गई। बकेवर पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए रुक गई। इसी बीच पुलिस पर ईंट पत्थर बरसाए जाने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने मोर्चा लेते हुए लाठियां पटकनी शुरू की तो पत्थरबाज घरों में दुबक गए।


टीम को कार्रवाई के दौरान प्रधानपति वीरेंद्र गिहार दिख गए। बकेवर पुलिस ने तुरंत दौड़ाकर पकड़ लिया। उन्होंने दलील कि मैंने पत्थरबाजी नहीं कराई है। किस मामले में पकड़ा जा रहा है। एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्रधानपति पर मारपीट का पुराना मुकदमा था, ये मिल नहीं रहे थे।

बकेवर पुलिस पर हमला
कच्ची शराब की धर पकड़ के लिए पहुंची थी कई थानों की पुलिस और पीएसी
पीएसी और दूसरे थानों की फोर्स लौट जाने पर किया ग्रामीणों ने हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed