{"_id":"59a304674f1c1b1c0b8b484a","slug":"181503855719-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार स्कूल संचालक को फायरिंग कर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार स्कूल संचालक को फायरिंग कर लूट
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
स्कूल संचालक को फायरिंग कर लूटा
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम नगर इलाके में कार सवार स्कूल संचालक को रोक कर बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। यह बीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मलवां थाना क्षेत्र के दमापुर गांव निवासी अरविंद पाल सिंह गांव में एक विद्यालय के संचालक हैं। यह पढ़ाते भी हैं। इनका आरोप है कि 25 मई की रात वह राधानगर की तरफ से गांव जा रहे थे। जयराम नगर जोनिहा मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोपियों ने कार से खींचकर मारपीट की।
रुपये लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने से वह डर गए। आरोपी बीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कोर्ट से एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि छानबीन कराई जा रही है। आरोपी पक्ष के मिलने पर पूरा मामला सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
- जयराम नगर इलाके में हुई वारदात, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो