{"_id":"599884a54f1c1bfe028b480b","slug":"181503167653-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने लिखा प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने लिखा प्रयास
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के एक घर में इंटरमीडिएट की छात्रा को अकेला देखकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। इस पर शनिवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर न्याय मांगा। थानाध्यक्ष का कहना है कि बयान व मेडिकल रिपोर्ट आने पर धारा बढ़ा दी जाएगी।
छात्रा की मां ने एसपी कवींद्र प्रताप सिंह को बताया कि वह परिवार समेत खेत पर गई थी। इलाके के ही लल्लन अगिभनहोत्री का बेटा शुभम उर्फ कल्लू गुुरुवार को बाइक की चाबी मांगने के बहाने घर पहुंचा। घर में बेटी को अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने घर के अंदर घसीटकर बेटी से दुष्कर्म कर डाला।
आसपास की महिलाओं ने आरोपी को घर के अंदर जाते देख लिया था। इन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को घर से पकड़कर थाने पहुंचा दिया। बेटी की आपबीती सुनने के बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर टरका दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजेश मौर्या का कहना है कि छेड़खानी की तहरीर आई थी। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। अब पीड़िता दुष्कर्म की बात कह रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला रेप में तरमीम किया जाएगा।
- महिलाओं ने बाहर से दरवाजा बंद कर 100 नंबर पर दी थी सूचना, छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करने पर पीड़िता ने एसपी से मांगा न्याय
अमर उजाला ब्यूरो