फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   वककास भवन कर्मी ने दामाद को बंधक बनाकर पीटा

वककास भवन कर्मी ने दामाद को बंधक बनाकर पीटा

Sat, 07 Apr 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
वककास भवन कर्मी ने दामाद को बंधक बनाकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। विकास भवन में एक अधिकारी के चालक ने छह दिन पहले परिजनों संग दामाद को घर में बंधक बनाकर पीटा। उसके बाद बेहोशी हालत में घर के बाहर फेंक दिया। उसकी नाक की हड्डी टूट गई और सिर में चोट लगी। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाकात कर गिरफ्तारी न होने की शिकायत की है।
शहर के गौतम नगर निवासी श्याम बिहारी मिश्रा के बेटे संदीप मिश्रा की शादी तीन साल पहले अमिता पुत्री संपूर्णानंद निवासी राधानगर से थी। दंपति के बीच आपसी कहासुनी हुई। एक साल से अमिता मायके में रहती है। संदीप ने बताया कि छह दिन पहले पत्नी के सीढिय़ों से गिरने की बात कहकर साला आलोक घर से लिवा ले गया था। पता चलने पर वह ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन


घुसते ही उस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। कमरे में बंद करके ससुर, सास रन्नो देवी, सरहज लक्ष्मी, साले विकास, आलोक ने पिटाई की। बेहोशी हालत में रात को घर के बाहर फेंक दिया। एक इलाके के व्यक्ति ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके मोबाइल से परिजनों को खबर दी। जहां दो दिन बाद होश में आया। तब उसने घरवालों को घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने उसकी तहरीर पर दो दिन पहले रिपोर्ट दर्ज की लेकिन किसी आरोपी को नहीं पकड़ रही है। चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- पुलिस ने मामले में दर्ज की एफआईआर
- पीड़ित गिरफ्तारी कराने को एसपी से मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed